फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, sports, athlatic meet

Jammu News: लंबी कूद पुरुष वर्ग में जीडीसी उधमपुर के अमीश छाए, महिलाओं बिलावर कॉलेज की वर्षा का दबदबा (फोटो सहित)

विज्ञापन
jammu, sports, athlatic meet
जेयू के सिंथेटिक ट्रैक पर 47वीं वार्षिक अंतर कॉलेजिएट एथलेटिक मीट चैंपियनशिप का दूसरा दिन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के खेल और शारीरिक शिक्षा निदेशालय की ओर से यूनिवर्सिटी सिंथेटिक ट्रैक पर 47वीं वार्षिक अंतर कॉलेजिएट एथलेटिक जारी है। वीरवार को दूसरे दिन एथलीटों ने विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लेकर प्रतिभा का लोहा मनवाया है। लंबी कूद के पुरुष वर्ग में जीडीसी उधमपुर के अमीश छाए। वहीं, महिला वर्ग में जीडीसी बिलावर की वर्षा ने धाक जमाई।
दूसरे दिन ट्रैक और फील्ड स्पर्धाओं के अलावा 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर 800 मीटर, 4x100 मीटर रिले, 4x400 मीटर रिले, 10,000 मीटर, 1500 मीटर, लंबी कूद, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो और जेवलिन थ्रो के मुकाबले हुए।
विज्ञापन

लंबी कूद स्पर्धा के पुरुष में जीडीसी उधमपुर के अमीश ने स्वर्ण पदक जीता है। वहीं, जम्मू विश्वविद्यालय के पीजी विभाग के केशव सिंह ने रजत और जीडीसी कठुआ के रुशांत स्कालिया ने कांस्य पदक हासिल किया। महिला वर्ग में जीडीसी बिलावर की वर्षा ने स्वर्ण, जीडीसी आरएस पुरा की प्रेरणा तिवारी ने रजत और जेयू के पीजी विभाग की सोनिका शर्मा ने कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रिपल जंप के पुरुष में जीडीसी उधमपुर के उत्कर्ष बामवाल ने स्वर्ण, जेयू के पीजी विभाग के जाहिद रहमान ने रजत और जेयू के पीजी विभाग के केशब चिब ने कांस्य पदक अपने नाम किया। महिला वर्ग में जीडीसी बिलावर की तानिया देवी ने स्वर्ण, जेयू के पीजी विभाग की ज्ञान कौर ने रजत और जीडीसी बिलावर की मानसी ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

400 मीटर दौड़ में जेयू के पीजी विभाग की खुशी दौड़ी सबसे तेज
400 मीटर दौड़ में जेयू के पीजी विभाग की खुशी ने स्वर्ण जीता है। इसके अलावा जीडीसी बिलावर की रीना देवी रजत और जीसीडब्ल्यू उमधमपुर की लक्ष्मी देवी कांस्य पदक जीतने में कामयाब रही हैं। 1500 मीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में जीडीसी अखनूर के सुमित छिब्बर ने स्वर्ण, जीडीसी डोडा के निखिल कुमार ने रजत और जीडीसी पौनी के अमित सिंह ने कांस्य पदक जीता है। महिला वर्ग में जीसीडब्ल्यू उधमपुर की सिमरन शर्मा ने स्वर्ण, जीडीसी पुंछ की संजना यादव ने रजत और जीडीसी कठुआ की विशाली ने कांस्य पदक जीता है।


डिस्कस थ्रो के मुकाबलों में इन खिलाड़ियों का रहा दबदबा
डिस्कस थ्रो के पुरुष वर्ग में जेयू के पीजी विभाग के मोहम्मद आजम ने स्वर्ण, जेयू के पीजी विभाग के नवदीप सिंह ने रजत और जीडीसी आरएस पुरा के सरबजीत सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया। महिला वर्ग में जीडीसी पौनी की सोनिया कौर, जेयू के पीजी विभाग की सोनिका शर्मा और जेयू के पीजी विभाग की ही लक्षिका जम्वाल ने क्रमश: स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed