{"_id":"68055e2c8db71f0af60caf28","slug":"jammu-smart-meter-jammu-news-c-10-lko1027-593488-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: शहर में स्मार्ट मीटर लगाने काम 80 फीसदी पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: शहर में स्मार्ट मीटर लगाने काम 80 फीसदी पूरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली चोरी से मिलेगी निजात, पावर कॉरपोरेशन का सितंबर तक परियोजना पूरी करने का लक्ष्य
ग्रामीण इलाकों में भी तेज होगा काम
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। स्मार्ट मीटर लगाने पर काम शहर में 80 फीसदी पूरा कर लिया गया है। शेष बीस फीसदी काम को पावर कॉरपोरेशन ने सितंबर माह तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। शहरभर में दो लाख मीटर लगाए जाने हैं, जिससे बिजली चोरी से भी निजात मिलेगी। ग्रामीण इलाकों में भी काम तेज होगा। वहां पर भी 60 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है।
योजना पर काम 2022 से आरंभ हुआ था। 2023-24 में 70 फीसदी काम पूरा किया गया है। इससे लोग जितनी बिजली जला रहे हैं, उसी के हिसाब से बिल आ रहा है। पहले लोड के हिसाब से बिजली बिल देना पड़ता था। इससे ज्यादा बिल आने की शिकायतें आती थीं।
पावर कॉरपोरेशन के अनुसार शहर के गुज्जर नगर, सिद्दड़ा, मझीन, सुंजवां, बठिंडी, नरवाल, बेलीचराना, अकलपुर और रूपनगर सहित कई इलाकों में मीटर लगाए जाने हैं। इन स्थानों पर काम पूरा होने के लिए मीटर खरीदे जा चुके हैं। अब तक 1,60,000 मीटर लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
घरों के बाहर खंभों पर लगाए जा रहे मीटर
पावर कॉरपोरेशन की ओर से मीटर घरों के बाहर खंभों पर लगाए जा रहे हैं। इससे लोग खुद भी मीटर रिडिंग देख कर सकते हैं। पहले मीटर घरों के अंदर लगे थे। मीटर डेड होने का पता नहीं चल पाता था। मीटर में तकनीकी खराबी होने पर कंट्रोल रूम में भी पता चल जाता है।
-- -- -- -- -- --
कोट
स्मार्ट मीटर पर 80 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। शेष स्थानों में मीटर लगाए जा रहे हैं। इस साल प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया जाएगा।
-केके थापा, मुख्य अभियंता, पावर कॉरपोरेशन