{"_id":"6615cbe7369bae290009d957","slug":"jammu-shoraya-divis-homage-jammu-news-c-10-jam1008-337736-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सीआरपीएफ ने मनाया शौर्य दिवस, शहीदों को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सीआरपीएफ ने मनाया शौर्य दिवस, शहीदों को किया नमन
विज्ञापन
शहीदों को अर्पित किए पुष्प, सीआरपीएफ ने पाकिस्तान को दिया था मुंह तोड़ जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ग्रुप केंद्र जम्मू की ओर से मंगलवार को शौर्य दिवस मनाया। अपर महानिदेशक राजेश कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेकर स्मारक स्थल में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान विशेष सैनिक सम्मेलन भी हुआ, जिसमें उप महानिरीक्षक मनोज ध्यानी ने वर्ष 2022-23 के लिए श्रीराम मीरा कमांडेंट 72 बटालियन को जम्मू सेक्टर की बेहरीन सेवाओं के लिए ट्राफी से सम्मानित किया।
साथ ही समारोह में उपस्थित अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं कार्मिकों को शौर्य दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि नौ अप्रैल 1965 में रन ऑफ कच्छ गुजरात में पाकिस्तान ने एक बड़े भूभाग पर कब्जा किया था। इस दौरान पाकिस्तान की इंफेट्री ब्रिगेड ने टाक पोस्ट पर हमला किया। दो बटालियन सीआरपीएफ की दो कंपनियों ने इस हमले का डटकर मुकाबला करते हुए इसे नाकाम बनाया। शौर्य सप्ताह को मनाते हुए जम्मू क्षेत्र के जिला कठुआ के हवलदार जागीर सिंह फोटो पर माल्यार्पण किया गया।