फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, shooting, srinagar, bollywood

Jammu News: जन्नत पर फिर मोहित हुआ बालीवुड, गूंजने लगी कट-ओके की आवाज

विज्ञापन
jammu, shooting, srinagar, bollywood
तीन फिल्मों की कश्मीर में हो चुकी है शूटिंग, जल्द ही बड़े पर्दे पर दिखेगी खूबसरती
विज्ञापन

अजय मीनिया
जम्मू। बदले हालात के चलते कश्मीर फिर से बालीवुड की पहली पसंद बनता जा रहा है। कुछ माह में बालीवुड की कई बड़ी फिल्मों में कश्मीर की खूबसूरती दिखेगी। तीन फिल्मों की शूटिंग कश्मीर में हो चुकी है, जो बड़े पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। इनमें सबसे बड़ा नाम शाहरुख खान का है। इसके अलावा नई जेनरेशन के सुपरस्टार कलाकार कार्तिक आर्यन और जान इब्राहिम शामिल हैं।
कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन के कई सीन अनंतनाग जिले की आरू घाटी में शूट किए गए हैं। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर भी यह जानकारी दी है। बर्फ के पानी में नहाते हुए एक सीन की तस्वीर भी सांझा की है। यह फिल्म जून 2024 को रिलीज होगी। कार्तिक ने पोस्ट में लिखा है कि कश्मीर में शूटिंग करना एक बेहतरीन एहसास था।
विज्ञापन

वहीं, शाहरुख खान की फिल्म डंकी इसी वर्ष 22 तारीख को रिलीज होने जा रही है। तापसी पन्नू और शाहरुख खान के कई सीन और एक गाना पुलवामा जिले में शूट किया गया है। जान इब्राहिम की फिल्म वेदा की शूटिंग अनंतनाग जिले में जारी है। हाल ही में रिलीज हुई रणवीर कपूर की फिल्म एनिमल का एक गाना भी कश्मीर में शूट हुआ है। गत वर्ष राकी और रानी, सत्यप्रेम की कथा आदि फिल्मों की शूटिंग भी कश्मीर में हुई है, जो हिट रहीं। कश्मीर पयर्टन विभाग के निदेशक राजा याकूब का कहना है कि बालीवुड के लिए घाटी सबसे मुफीद जगह है। यहां उन्हें हर तरह की सुविधा और सुरक्षा मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



1990 के पहले भी पहली पसंद था कश्मीर
कश्मीर 1990 से पहले बालीवुड की पहली पसंद रहा है। शायद ही कोई बड़ा अभिनेता या अभिनेत्री होगी, जिनकी फिल्में कश्मीर में शूट न हुई हों। शम्मी कपूर की जंगली, शशि कपूर की कश्मीर की कली, अमिताभ बच्चन की कभी-कभी, राजेश खन्ना की आप की कसम, ऋषि कपूर की बाबी, अमिताभ बच्चन की सिलसिला, सन्नी दयोल की बेताब आदि फिल्मों की शूटिंग यहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed