फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, shatdown, electricity

Jammu News: मरम्मत कार्यों के चलते आठ मार्च से बिजली आपूर्ति रहेगी प्रभावित

विज्ञापन
jammu, shatdown, electricity
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। मरम्मत कार्यों के चलते सात मार्च से जम्मू संभाग के विभिन्न इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस संबंध में मुख्य अभियंता (वितरण) जेपीडीसीएल जम्मू की ओर से शेड्यूल जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि आठ मार्च को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक जख, जोगपुर, सरोर, पातली उद्योग और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

इसी तरह नौ मार्च को सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक स्मैलपुर, रह्या, गुराह, उत्तरबहनी, मंडल, केंद्रीय विश्वविद्यालय और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। आठ व 12 मार्च को सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक पाथी, डेयरी फार्म, देविका और जखैनी में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन

कटरा टाउन, चिंतामणि, आघार जित्तो, जम्मू रोड, सिमसम होटल, अमेरिकन होटल और आसपास के इलाकों में आठ मार्च को सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। कठुआ टाउन, हथली मोड़, कालीबाड़ी, लुडानचैक, जंगलोट, पटेल नगर, सावन चैक, शास्त्री नगर, चैक प्रताप, पीएचई प्रतिष्ठानों और आसपास के इलाकों में सात मार्च को सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालाकोट सुई, ढांगरी और आसपास के इलाकों में आठ मार्च को सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसी तरह, थानामंडी, मंजाकोट और आसपास के इलाकों में आठ मार्च को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक, आईआईटी कैंपस जम्मू में सात, आठ और नौ मार्च को शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

जेपीडीसीएल बटोत के ओएंडएम सर्किल-तीन के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि सात और नौ मार्च को सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक, चक भगता, कटरा टाउन और एशिया चौक की बिजली आपूर्ति सात और नौ मार्च को सुबह आठ बजे से सुबह 10 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed