{"_id":"65c00c4f2163ce10c104ebab","slug":"jammu-security-meeting-order-jammu-news-c-10-jam1008-296137-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रविरोधियों के मंसूबों को विफल करने के लिए पुलिस मजबूत करे निगरानी तंत्र : डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रविरोधियों के मंसूबों को विफल करने के लिए पुलिस मजबूत करे निगरानी तंत्र : डीआईजी
विज्ञापन
पुलिस लाइन जम्मू में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करते डीआईजी डॉ. सुनील गुप्ता फोटो पुलिस
जिले में अपराध एवं सुरक्षा की समीक्षा कर दिए निर्देश
स्थानीय लोगों को सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रेरित करने पर जोर
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू क्षेत्र के शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने के लिए राष्ट्रविरोधियों के मंसूबों को विफल करने के लिए पुलिस निगरानी तंत्र को मजबूत करे। संवेदनशील इलाकों के साथ भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सीसीटीवी की मदद से डिजिटल निगरानी व खुफिया तंत्र को सक्रिय किया जाए। ये निर्देश जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज के डीआईजी सुनील गुप्ता ने जिला पुलिस मुख्यालय में अपराध एवं सुरक्षा की समीक्षा करते हुए दिए।
डीआईजी ने चेकिंग प्वाइंट पर सक्रियता को बढ़ाने को कहा, ताकि संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई हो सके। बैठक में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने और इसके रिकाॅर्ड का उचित रखरखाव कर उसे अपराध रोकने में उपयोग करने पर जोर दिया। स्थानीय लोगों को भी सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रेरित करने को कहा गया, ताकि सुरक्षित माहौल मिल सके। डीआईजी ने बैकलॉग और जांच कार्यवाही सहित अंडर-जांच मामलों के समाधान में तेजी लाने और नशा तस्करों व अन्य असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए विशेष प्रयासों की आवश्यकता पर भी जोर दिया। लापता व्यक्तियों का पता लगाने और शिकायतों और ऑनलाइन शिकायतों के समय पर निपटान पर जोर दिया। नशे के खिलाफ मिशन-उन्मुख दृष्टिकोण अपनाने को कहा। बैठक में एसएसपी जम्मू डाॅ. विनोद कुमार गुप्ता ने डीआईजी को जिले के समग्र वर्तमान अपराध और सुरक्षा परिदृश्य के बारे में जानकारी दी। बैठक में (सभी जोनल एसपी, एसडीपीओ, डीवाईएसपी डीएआर), डीएसपी डीएसबी जम्मू, प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिक यूनिट जम्मू और एसएचओ मौजूद रहे।