फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu sectriate is all set for darbar

दरबार के लिए तैयार शीतकालीन राजधानी

Sat, 08 Nov 2014 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 08 Nov 2014 11:04 PM IST
विज्ञापन
jammu sectriate is all set for darbar

दस नवंबर को शीतकालीन राजधानी जम्मू में दरबार सजाने की तैयारी पूरी हो गई है। सचिवालय की साज सज्जा का काम पूरा कर लिया गया है। एस्टेट विभाग की कालोनियों में भी साफ सफाई से लेकर मूलभूत सुविधाओं की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। इसके अलावा होटलों में 520 कमरे और अधिकारियों के लिए करीब सौ मकान भी लिए गए है।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दरबार के साथ करीब आठ हजार मुलाजिम भी ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर से जम्मू शिफ्ट हो रहे हैं। इनके लिए एस्टेट विभाग की कालोनियों में उपलब्ध करीब 3500 क्वार्टरों के अलावा होटलों में 520 कमरे भी ले लिए गए हैं। अधिकारियों के लिए करीब सौ मकान किराये पर लिए गए हैं।
विज्ञापन


सड़कों और चौक चौराहों पर रंग रोगन का काम अंतिम चरण में चल रहा है और रविवार शाम तक इसे भी पूरा कर लिये जाने की उम्मीद है। दरबार मूव से जुड़े जम्मू के मुलाजिम तो यहां पहुंच चुके हैं। कश्मीर के मुलाजिम रविवार तक पहुंच जाएंगे। दरबार मूव के प्रबंधों का जिम्मा संभालने वाले एस्टेट विभाग के डिप्टी डायरेक्टर विनोद बहल का कहना है कि दरबार मूव के प्रबंधों को लगभग आखिरी रूप दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सचिव मोहम्मद इकबाल खांडे रविवार को जम्मू में दरबार मूव प्रबंधों का जायजा लेंगे। अधिकारियों के अनुसार, वह सचिवालय का दौरा करने के बाद दरबार मूव मुलाजिमों के रहने के लिए कालोनियों और होटलों में किये गए प्रबंधों की समीक्षा करने के अलावा बुनियादी सुविधाओं का जायजा भी लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed