{"_id":"65109e1b0dbb745ae80bbc37","slug":"jammu-sc-cetificate-schudled-jammu-news-c-10-jam1008-208980-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: डेढ़ लाख एससी भूमिहीनों के बनेंगे जाति प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: डेढ़ लाख एससी भूमिहीनों के बनेंगे जाति प्रमाण पत्र
विज्ञापन
सामाजिक कल्याण विभाग ने जारी की नई गाइडलाइन
2011 की जनगणना के हिसाब से एक फीसदी आबादी को मिलेगा लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश में एससी समुदाय के डेढ़ लाख भूमिहीन लोग अब जाति प्रमाण पत्र बना सकेंगे। पहले उन्हें जाति प्रमाण पत्र बनाने में दिक्कतें आ रही थी। शिकायतें मिलने के बाद सामाजिक कल्याण विभाग ने नई गाइडलाइन जारी की है। अब आगामी माह से प्रमाण पत्र बनाने की कवायद शुरू होगी।
विभाग के अनुसार भूमि वालों के प्रमाण पत्र तो बन रहे थे, लेकिन मगर भूमिहीन सुविधा से वंचित थे। आरक्षण के हिसाब से एक फीसदी आबादी इस नई गाइडलाइन से लाभान्वित होगी। इसके लिए भूमिहीनों को मतदान पहचान पत्र और राशन कार्ड तहसीलदार को देना होगा। ग्रामीण इलाकों में स्थानीय सरपंच, बीडीसी, डीडीसी सदस्य और चेयरमैन दस्तावेज दे सकते हैं। शहरी इलाकों में पार्षदों से संपर्क किया जा सकता है। दस्तावेज आने के बाद नायब तहसीलदार शिविरों के माध्यम से प्रमाण पत्र जारी करेंगे। इनके बनने बाद प्रमाण पत्र का प्रयोग नौकरी प्राप्त करने, शिक्षा हासिल करने के अलावा अन्य कार्याें में किया जा सकेगा।
जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए गाइडलाइन जारी की गई है। इसमें अब एससी भूमिहीन लोग प्रमाण पत्र बना सकेंगे। विभाग के पास शिकायतें पहुंची थीं, जिसके बाद समाधान किया गया है।
विज्ञापन
- शीतल नंदा, सचिव, सामाजिक कल्याण विभाग