फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu Satwari Fire Incident Dozens of seized vehicles gutted on satwaru police station premises in Jammu

Satwari Fire Incident: सतवारी पुलिस थाने के परिसर में लगी आग, दर्जनों वाहन जले

Sun, 05 Jun 2022 11:33 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 05 Jun 2022 11:33 AM IST
सार

सतवारी पुलिस थाने के परिसर में देर रात आग लगने से करीब सात कारें और करीब दो दर्जन मोटरसाइकिल जल गए। आग इतनी ज्यादा थी कि इसकी लपटे और धुआं दूर तक दिखाई दे रही थे। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
jammu Satwari Fire Incident Dozens of seized vehicles gutted on satwaru police station premises in Jammu
Satwari Fire Incident - फोटो : निखिल मेहता

विस्तार

जम्मू के सतवारी पुलिस थाने के परिसर में शनिवार देर रात आग लगने की घटना सामने आई है। देखते ही देखते आग ने परिसर में खड़े जब्त वाहनों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। आग का पता चलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया। साथ ही दमकल विभाग को सूचना दी गई। इस आग में करीब सात कारें और करीब दो दर्जन मोटरसाइकिल जल गए।

विज्ञापन


आग इतनी ज्यादा थी कि इसकी लपटे और धुआं दूर तक दिखाई दे रही थे। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब पौने दो बजे सतवारी थाने के परिसर में आग भड़क उठी। इसके बाद दमकल विभाग की चार गाड़ियों को मौके पर पहुंची, जिससे आग पर काबू पाया गया। पुलिस थाने की इमारत को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया है। 
विज्ञापन


दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने से सात जब्त कारें और एक दर्जन से अधिक दोपहिया वाहन आग में पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed