फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, samba, crime, arrest

Jammu News: वारदात की योजना बना रहे दो गैंगस्टर गिरफ्तार

Tue, 11 Mar 2025 03:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 11 Mar 2025 03:36 AM IST
विज्ञापन
jammu, samba, crime, arrest
रामगढ़ थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। पुलिस ने रामगढ़ थाना क्षेत्र से दो गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। दोनों किसी वारदात की योजना बना रहे थे। इनके पास से एक 32 बोर की पिस्तौल, सात कारतूस, टोका और 8.13 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। इसके अलावा एक वाहन(थार) पंजीकरण संख्या जेके21जे-0024 को भी जब्त किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, सूत्रों से जानकारी मिली थी कि दो गैंगस्टर्स प्रीतम सिंह सेठी निवासी जेरडा तहसील रामगढ़ और नारायण शर्मा शुन्ना निवासी थलोरी विजयपुर दोनों रामगढ़ में अनूप सिंह के घर पर अपराध की योजना बना रहे हैं। इस पर एसडीपीओ विजयपुर की देखरेख में एक टीम ने दोनों गैंगस्टरों को अनूप सिंह के घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार कि जिला सांबा सहित जम्मू के विभिन्न थानों में दोनों गैंगस्टरों के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

अक्टूबर 2023 से अब तक 23 को हथियारों के साथ किया गिरफ्तार
अक्टूबर 2023 से अब तक जिला पुलिस ने 23 लोगों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है। 13 अक्टूबर 2023 को बाड़ी ब्राह्मणा से चार गैंगस्टर को गिरफ्तार किया गया था। 7 दिसंबर को विजयपुर पुलिस ने कट्टे व एक 12 बोर की राइफल के साथ एक गिरफ्तार किया था। इसके बाद 26 दिसंबर को पुलिस ने पिस्तौल के साथ एक को दबोचा था। पांच जनवरी 2024 को 17 माइल के पास से 3 लोगों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया था, जिन्होंने पखडी निवासी व्यक्ति पर हमला किया था। वहीं छह जनवरी को बाड़ी ब्राह्मणा से एक को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। आठ जनवरी को रामगढ़ के सहजाधपुर से दो गैंगस्टरों को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed