फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, sahitya akadmi chunav, chaman arora

Jammu News: चमन अरोड़ा को मिलेगा साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024

विज्ञापन
jammu, sahitya akadmi chunav, chaman arora
नाम की हुई घोषणा, आठ मार्च को नई दिल्ली में होगा कार्यक्रम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024 इस बार डोगरी भाषा के कथाकार दिवंगत चमन अरोड़ा को मिलेगा। साहित्य अकादमी के अध्यक्ष माधव कौशिक ने नाम की घोषणा की। तीन सदस्यीय ज्यूरी ने सिफारिशों के आधार पर दिवंगत कथाकार की पुस्तक इक होर अश्वत्थामा का चयन किया।
इसमें ज्यूरी सदस्य डाॅ. सुषमा रानी, डाॅ. वीणा गुप्ता और डाॅ. जितेंद्र उद्यमपुरी शामिल रहे हैं। यह पुरस्कार अब विजेता के परिजन को दिया जाएगा। आठ मार्च को नई दिल्ली में विशेष कार्यक्रम होगा, जिसमें विजेता के परिजन को उत्कीर्ण ताम्र फलक और एक लाख की राशि सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

अरोड़ा का जन्म 19 फरवरी 1945 को हुआ था। उन्होंने कृषि विभाग में जिला अधिकारी पद पर नौकरी की। लेखन प्रक्रिया 1973 से शुरू की। 1978 में पहला कहानी संग्रह लोहे दियां फींगरां प्रकाशित हुआ। इस दौरान बेस्ट बुक अवार्ड से सम्मानित हुए। दूसरी कहानी संग्रह 1988 में छपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने टैली फिल्म जीने दी कैद का निर्माण भी किया। वह साहित्य अकादमी दिल्ली में एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी बने। उनकी कहानियां दूरदर्शन और आकाशवाणी में भी प्रसारित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed