{"_id":"63917b98e4cd4a6f495a03bd","slug":"jammu-rs-pura-three-year-old-girl-bitten-by-dog-dragged-her-for-long-distance","type":"story","status":"publish","title_hn":"RS Pura: तीन वर्षीय बच्ची को कुत्ते ने काटा, गर्दन में दांत गड़ाकर काफी दूर तक घसीट ले गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RS Pura: तीन वर्षीय बच्ची को कुत्ते ने काटा, गर्दन में दांत गड़ाकर काफी दूर तक घसीट ले गया
Thu, 08 Dec 2022 11:22 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/आर एस पुरा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/आर एस पुरा
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 08 Dec 2022 11:22 AM IST
सार
बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। गली से गुजर रहे लावारिस कुत्ते ने आराध्य को गर्दन से पकड़ लिया और घसीटता हुआ काफी दूर तक ले गया। उसकी चीख सुन कर आसपास के लोग पहुंच गए
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरएस पुरा में तीन वर्षीय बच्ची पर कुत्ते ने हमला कर घायल कर दिया। वह घर के बाहर खेल रही थी। बताया जा रहा है कि घर के बाहर कुत्ते ने उसे झपट लिया और गर्दन पर उसने दांत गड़ा दिए। बच्ची को कुत्ता काफी दूर तक मुंह में दबाकर घसीट ले गया। गनीमत रही कि आसपास के लोग वहां आ गए और बच्ची को बचा लिया।
विज्ञापन
घटना उपजिला के गांव बडयाल ब्राह्मण की है। बच्ची गांव में अपने नाना के घर आई थी। आराध्य शर्मा पुत्री अजय शर्मा घर के बाहर खेल रही थी। गली से गुजर रहे लावारिस कुत्ते ने आराध्य को गर्दन से पकड़ लिया और घसीटता हुआ काफी दूर तक ले गया। उसकी चीख सुन कर आसपास के लोग पहुंच गए और वह कुत्ते के पीछे भागे और बच्ची को छुड़ाया। बच्ची के गले पर कुत्ते के गहरे दांत लगे होने पर खून बह रहा था।
विज्ञापन
परिजनों ने घायल आराध्या को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद जीएमसी रेफर कर दिया। सरपंच बिन्नी शर्मा का कहना है कि लावारिस कुत्ते होने पर आए दिन इस प्रकार की घटनाएं घटने पर स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका की ओर से गांव के प्रवेश द्वार पर खाली पड़ी भूमि पर कूडा-करकट फेंकने पर आरएस पुरा कस्बे से कई लावारिस कुत्तों के यहां आने पर परेशानी बनी होने पर इसका शीघ्र समाधान करने की प्रशासन से मांग की।
विज्ञापन