फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, ring road problem, jam

Jammu News: रिंग रोड पर बढ़ा बाहरी वाहनों का बोझ, एयरपोर्ट रोड पर दौड़ नहीं रेंग रहे वाहन

विज्ञापन
jammu, ring road problem, jam
सतवारी मार्गपर लगा जाम। संवाद
वीकेंड और पीक समय में जाम हुआ आम, गाढीगढ़ से चट्ठा और सतवारी से एयरपोर्ट क्षेत्र में ज्यादा परेशानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। एयरपोर्ट रोड पर लग रहे जाम से लोग परेशान हैं। वीकेंड और पीक समय में हालत और भी खराब है। दरअसल, कटड़ा-दिल्ली एक्सप्रेस वे के कार्य के चलते अंतरराज्यीय वाहनों को रिंग रोड से डायवर्ट किया गया है। इस वजह से जम्मू तक आवाजाही करने वाले बाहरी वाहनों का लोड सतवारी-मीरां साहिब मार्ग पर पड़ने लगा है।
इसी मार्ग पर एयरपोर्ट भी है। जानकारी के अनुसार सतवारी से एयरपोर्ट और एयरपोर्ट से चट्ठा तक सुबह नौ से 11 बजे जाम लग रहा है। शाम चार बजे से छह बजे तक फिर वही स्थिति उत्पन्न हो रही है। सोमवार को हालत ज्यादा खराब होती है। गाढीगढ़ से चट्ठा मोड़ और एयरपोर्ट से सतवारी तक दोनों स्थानों पर आधे से एक घंटे का जाम लग रहा है।
विज्ञापन

जाम में फंसे किश्तवाड़ निवासी अंकुश परिहार ने बताया कि 10 से साढ़े 10 बजे तक वे गाढीगढ़ के पीछे नेशनल अस्पताल के पास बस में ही फंसे रहे। जब यहां से निकले तो आगे एयरपोर्ट से सतवारी तक फिर एक तीन किलोमीटर लंबे जाम में फंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरएस पुरा के गांव कोटली निवासी सर्वजीत सिंह ने बताया कि उन्हें दिल्ली जाना था। एक घंटे तक जाम में फंसे रहने के बाद रिंग रोड मीरां साहिब तक पहुंचे। पहले इस रोड पर इतना जाम नहीं लगता था। अब पंजाब और दिल्ली से आने वाली बसें और अन्य वाहन भी इसी रोड से जा रहे हैं।


गलियों तक में लग रहा जाम
बता दें कि एयरपोर्ट रोड पर लगने वाले जाम का असर पास के लगते नई बस्ती और लास्ट मोड़ तक पर पड़ रहा है। जाम की वजह से लोगों को इन क्षेत्रों की गलियों का सहारा लेना पड़ रहा है। गलियों में भी जाम की स्थिति बन रही है। नई बस्ती में फंसे एडवोकेट नरेश ने बताया कि नई बस्ती से सतवारी तक जाम लगा हुआ था। सोचा नई बस्ती नहर के साथ लगती गली से निकलता हूं। इसमें भी जाम लगा हुआ है।



काम पूरा होने पर ही मिलेगी राहत
दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेस वे के कार्य के चलते यातायात रिंग रोड से डायवर्ट है। जब तक इस रूट पर कुंजवानी से सतवारी तक काम पूरा नहीं होता, तब तक ऐसी ही समस्या रहेगी। क्योंकि, बाहर से आने वाले वाहनों को रिंग रोड से डायवर्ट किए बिना कोई दूसरा रूट नहीं है।
- फैजल कुरेशी, एसएसपी, यातायात पुलिस जम्मू


शहर के इन इलाकों में भी जाम से राहत नहीं
वेयर हाउस, कनाल रोड, नरवाल रोड में भी जाम से राहत नहीं है। इन जगहों पर भी दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed