फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, ring road, crime

Jammu News: चार पुलिस थाने, लेकिन रिंग रोड पर अपराधी बेखौफ

विज्ञापन
jammu, ring road, crime
राया मोड़ से मीरां साहिब तक 15 किमी का हिस्सा बना नशा तस्करों, अपराधियों का गढ़
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। चार पुलिस थानों के बावजूद रिंग रोड़ पर रात्रि सफर खतरे से खाली नहीं है। राया मोड़ से मीरां साहिब तक रिंग रोड के 15 किलोमीटर हिस्से पर एक भी सुरक्षा नाका नहीं है। इस कारण यह क्षेत्र अपराधियों, नशा तस्करों और खनन सामग्री का परिवहन करने वाला का गढ़ बनता जा रहा है। आए दिन लूटपाट की घटना सामने आ रही है, लेकिन सुरक्षा के कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
सांबा जिले के विजयपुर पुलिस थाने के क्षेत्राधिकार में राया मोड़ आता है, जहां से रिंग रोड शुरू होता है। यहां से एक किलोमीटर आगे तरौर गांव पड़ता है, जो बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस थाने के अंतर्गत आता है। इसके बाद सरौर का इलाका आता है, जो बिश्नाह थाने और मीरां साहिब सतवारी पुलिस थाने में आता है। लेकिन इतने बड़े हिस्से में रात के समय एक भी सुरक्षा नाका नहीं होता है। इसके कारण रात के समय से यहां अपराधिक गतिविधियां बढ़ जाती हैं। वाहन चालकों से लूटपाट की वारदातें सामने आ रही हैं। 21 फरवरी को बिश्नाह के अंतर्गत रिंग रोड पर एक ट्रक चालक से लूटपाट और मारपीट की गई थी।
विज्ञापन



रिंग रोड पर हुईं वारदातें
- सितंबर 2022 में बिश्नाह क्षेत्र के गांव चक अवतारा के पास रिंग रोड पर दो वाहन सवार युवकों ने एक-दूसरे पर गोलियां चलाईं थीं। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 28 जुलाई 2022 को रिंग रोड पर चोरी की चार वारदातें हुई थीं
- सितंबर 2023 में बिश्नाह के मुरार चक में रिंग रोड किनारे खड़ी कार में एक शव मिला था

रिंग रोड़ पर हो रही वारदातों की जानकारी है। जल्द जम्मू जिले में आने वाले रिंग रोड़ के हिस्से में नाके स्थापित किए जाएंगे। अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।
- डॉ. विनोद गुप्ता, एसएसपी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed