फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: Religious preachers attacked in front of police, 8 suspended including SI

Jammu Kashmir: पुलिस के सामने धर्म प्रचारकों पर हमला, एसआई समेत 8 निलंबित; वीडियो वायरल होने के बाद केस दर्ज

Sat, 25 Oct 2025 03:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 25 Oct 2025 03:42 AM IST
सार

हमलावर करीब एक दर्जन लोगों को लाठी-डंडों से हमला करते और उनके वाहन को तोड़ते नजर आ रहे हैं। यह सब पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में होता दिख रहा है। 

विज्ञापन
Jammu: Religious preachers attacked in front of police, 8 suspended including SI
demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में एक वाहन में जा रहे धर्म प्रचारकों पर हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें हमलावर करीब एक दर्जन लोगों को लाठी-डंडों से हमला करते और उनके वाहन को तोड़ते नजर आ रहे हैं। यह सब पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में होता दिख रहा है। 

विज्ञापन


एसएसपी ने घटना का संज्ञान लेते हुए एक एसआई समेत आठ पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी गिरफ्तार किया है। घटना वीरवार दोपहर लगभग पौने तीन बजे जखोल पंचायत के पलैल गांव के पास की है जब ईसाई समुदाय के लगभग एक दर्जन लोग स्थानीय एक व्यक्ति के घर से लौट रहे थे।
विज्ञापन


ये सभी एक टेंपो ट्रैवलर में सवार थे। इसी दौरान लाठी-डंडों और तेजधार हथियारों से लैस युवकों के एक समूह इन्हें पुलिस की मौजूदगी में रोक लिया और उन पर कथित तौर पर धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए हमला कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पुलिस घटनास्थल पर मौजूद दिख रही है लेकिन हमलावरों को तुरंत नहीं रोक पाई। हमलावर वाहन के शीशे तोड़ते और मारपीट करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में पुलिस के राजबाग थाने में मामला दर्ज किया गया है। इसमें जुथाना के पूर्व सरपंच रवींद्र सिंह उर्फ ठेला, रोहित शर्मा और सिमरनजीत सिंह और अन्य को आरोपी बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed