फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, reasi, katra, yatra

Jammu News: हर दिन 10 से 12 हजार श्रद्धालु लगा रहे माता के दरबार में हाजिरी

Wed, 05 Mar 2025 02:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 05 Mar 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
jammu, reasi, katra, yatra
मंगलवार शाम 6 बजे तक 7,300 श्रद्धालु हो चुके थे भवन की ओर रवाना
विज्ञापन

सोमवार को 10,000 श्रद्धालुओं ने किया था माता के चरणों में नमन
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है, लेकिन फिर भी मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की संख्या में ज्यादा अंतर नहीं आया है। आम दिनों में औसतन 10 से 12 हजार श्रद्धालु मां के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं।
मंगलवार को शाम 6 बजे तक करीब 7,300 श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते हुए भवन की ओर रवाना हो चुके थे। सोमवार को करीब 10,000 श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में नमन किया था। मौसम साफ रहने के कारण श्रद्धालु निर्बाध रूप से यात्रा कर रहे हैं और सभी सुविधाएं सुचारु रूप से मिल रही हैं।
विज्ञापन

शनिवार और रविवार को भीड़ अधिक देखने को मिली, लेकिन आम दिनों में यह संख्या स्थिर बनी हुई है। कटड़ा से सांझी छत के लिए हेलिकॉप्टर सेवा, अर्धकुंवारी से भवन तक बैटरी कार सेवा और भवन से भैरो घाटी तक रोपवे सेवा दिनभर जारी रही। भवन पर सुबह और शाम ठंड ज्यादा रहती है, लेकिन दिन के समय धूप निकलने से श्रद्धालुओं को राहत मिल रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दो वर्ष के आंकड़े
साल जनवरी फरवरी कुल श्रद्धालु (पहले दो महीने)
2024 6,16,609 4,32,925 10,49,534
2025 5,69,164 3,78,865 9,48029
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed