{"_id":"65b5890ae17e8f8f770d8404","slug":"jammu-ramban-train-trial-jammu-news-c-10-jam1008-291090-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: देश की सबसे लंबी सुरंग में रेल संचालन का सफल ट्रायल, लगे भारत माता के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: देश की सबसे लंबी सुरंग में रेल संचालन का सफल ट्रायल, लगे भारत माता के जयकारे
Sun, 28 Jan 2024 04:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sun, 28 Jan 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
यूएसबीआरएल परियोजना के कटरा-बनिहाल खंड पर खारी और सुंबर रेलवे स्टेशनों के बीच पहली ट्रेन ट्रायल
कश्मीर को रेल नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में रेलवे ने बढ़ाया एक और कदम
अब बनिहाल से सुंबड़ तक चल सकेगी ट्रेन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामबन। भारतीय रेल ने कश्मीर को रेल नेटवर्क से देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने के अपने प्रयास में एक कदम और आगे बढ़ा दिया है। रेलवे ने उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) परियोजना के तहत रामबन जिले के खड़ी से सुंबड़ रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन का सफल ट्रायल किया है। इस दौरान ट्रेन देश की सबसे लंबी यातायात टनल (12.75) टी-49 से होते हुए 1418 मीटर की ऊंचाई पर स्थित सुंबड़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची, जहां भारत माता के जयघोष के साथ स्वागत किया गया।
यूएसबीआरएल परियोजना के 111 किलोमीटर लंबे बनिहाल-कटड़ा रेल सेक्शन पर बनिहाल से खड़ी और सुंबड़ परिचालन के लिए अब तैयार है। सीआरएस निरीक्षण के तहत खड़ी से सुंबड़ रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन का ट्रायल सफल रहा। इसमें इलेक्ट्रिक इंजन को दौड़ाया गया। यूएसबीआरएल परियोजना में काम कर रही कोंकण रेलवे और इरकॉन के इंजीनियरों ने बताया कि खड़ी व सुम्बड रेलवे स्टेशनों के बीच 25 केवीए रेलवे विद्युतीकरण (आरओसीएस) का काम पूरा हो गया है। गौरतलब रहे कि तीन जनवरी को बनिहाल-खड़ी तक का निरीक्षण किया गया था।
अब सुंबड़ से संगलनदान तक ट्रॉयल की तैयारी
खड़ी से सुम्बड़ तक ट्रेन का सफल ट्रायल होने के बाद अब रेलवे संगलदान रेलवे स्टेशन तक ट्रायल की तैयारी में है। संगलदान रेलवे स्टेशन पर ट्रैक, प्लेटफॉर्म व अन्य काम पूरा हो गया है। सुंबड़ और संगलदान के बीच पूल का काम भी जल्द ही पूरा होने वाला है। यहां रेलवे कर्मचारियों के लिए आवासीय क्वार्टर व अन्य बुनियादी ढांचे पर काम लगभग पूरा है। रेलवे सूत्रों के अनुसार रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) दिनेश चंद देशवाल अन्य संबंधित रेलवे अधिकारियों के साथ 31 जनवरी को खड़ी से संगलदान तक नवनिर्मित रेलवे लाइन का निरीक्षण करेंगे।