{"_id":"67d734275f43496bfc0835ad","slug":"jammu-rajouri-bus-accident-jammu-news-c-10-jam1003-567691-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: त्रियाठ बस हादसे के 12 घायल जीएमसी पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: त्रियाठ बस हादसे के 12 घायल जीएमसी पहुंचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी की हालत स्थिर, यात्री बोले- चालक गति से चला रहा था बस
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। राजोरी जिले के मोगला से रियासी के पौनी जा रही बस त्रियाठ में दुर्घटना का शिकार हुई है। हादसे में घायल 34 लोगों में से 12 को जीएमसी जम्मू भर्ती कराया गया है। उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। रविवार अस्पताल पहुंचने से पहले ही अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी और डाक्टरों की टीम मौजूद थी। इन्हें अलग वार्ड में रखा गया है। यहां डाक्टरों की विशेषज्ञ टीम उपचार कर रही है। दोपहर को पहले चार और उसके बाद आठ और घायल पहुंचे।
जानकारी के अनुसार जीएमसी पहुंचे मरीजों में राजोरी जिले के त्रियाठ निवासी गौतम (06), सपना देवी (25), बबली देवी (29), बलवंत राज, अंजली शर्मा (20), मोगला राजोरी निवासी रफादकत अली (22), रीता देवी (35), कमलेश कुमारी (40), चंचलो देवी (60), सुभाष सिंह (44), मोहिनी देवी और बवली देवी शामिल हैं।
सुभाष सिंह ने बताया कि मिनी बस में काफी भीड़ थी। चालक चला भी तेज रहा था। पता ही नहीं चला कि कब खाई में गिर गई। हर कोई चीख पुकार रहा था। मिनी बस के भीतर ही एक दूसरे के ऊपर पड़े हुए थे। किसी तरह से कुछ बाहर निकले। इतने में कुछ स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
रीता देवी ने बताया कि हादसा होने के बाद काफी देर तक होश नहीं आया। अस्पताल के डाक्टरों का कहना है कि घायलों में अधिकतर को सिर पर चोट लगी हुई हैं। हालांकि इनकी हालत स्थिर है। विशेष टीम देखभाल के लिए लगाई गई है। यदि किसी की हालत गंभीर होगी तो उसे बाहर भी रेफर किया जाएगा।