फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, rain problem

Jammu News: शहर में धूल भरी आंधी, तेज हवाओं से घंटों बिजली गुल

विज्ञापन
jammu, rain problem
कई जगह टीन की छतें उड़ीं, देरी से गंतव्यों तक पहुंचे लोग, बारिश ने तपिश से राहत दी
विज्ञापन

आगामी दिनों में भी 40 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर में वीरवार को दिनभर की तपिश झेलने के बाद रात को धूल भरी आंधी, तेज हवाओं और बारिश ने राहत देने के साथ नुकसान पहुंचाया है। कई जगहों पर कमजोर पेड़ों के गिरने के साथ टीन की छतें उड़ गईं। शहर के अधिकांश हिस्से में घंटों तक बिजली गुल रही। अचानक बदले मौसम से जो जहां था वहीं फंस गया।
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने आगामी पांच मई तक कुछ हिस्सों में 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। इस अवधि में बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन

शहर के साथ लगते आरएस पुरा, अखनूर, चट्ठा, जम्मू के अन्य हिस्सों के अलावा सांबा में रात नो बजे धूल भरी आंधी के साथ तेज हवाएं चलना शुरू हो गईं। हवाएं चलने के साथ ही अधिकांश हिस्सों में बिजली आपूर्ति बंद हो गई। धूल उड़ने से दो पहिया वाहन चालकों और राहगीरों को आवाजाही में मुश्किल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक मौसम खराब होने पर कई लोग रास्ते में फंस गए और घंटों बाद गंतव्य तक पहुंचे। इस बीच बादलों की गड़गड़ाहट जारी रही। कुछ देर बाद बारिश शुरू हो गई। अप्रैल के आखिर में जम्मू में लगातार दिन का पारा 40 डिग्री के पार रहा। इस अवधि में कश्मीर के कई विख्यात पहाड़ी इलाकों में भी पारे ने रिकार्ड तोड़े।

अधिक गर्मी पड़ने पर प्रदेश में ऐसे सामान्य पश्चिमी विक्षोभ भी अधिक सक्रिय होकर तबाही ला रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार ऐसी परिस्थितियों में लो प्रेशर स्थल अधिक बन रहे हैं, जिसमें पश्चिमी विक्षोभ अधिक सक्रिय होकर प्रभावी बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed