फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Railway Station : People angry over water problem stopped Vande Bharat train

जम्मू रेलवे स्टेशन: पानी की समस्या पर गुस्साए लोगों ने वंदे भारत को रोका, समझाने पहुंचे अधिकारी

Thu, 23 May 2024 01:33 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 23 May 2024 01:33 PM IST
सार

पानी की समस्या को लेकर जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पर ईस्ट कॉलोनी में रहने वाले लोग वंदे भारत को रोकने के लिए पहुंच गए। लोग नारेबाजी करते हुए पटरी पर आ गए। ऐसे में कुछ देर के लिए ट्रेन को रोकना पड़ गया।

विज्ञापन
Jammu Railway Station : People angry over water problem stopped Vande Bharat train
ट्रेन रोकने के लिए इकट्ठा हुए लोगों को समझाते हुए पुलिस - फोटो : अरुण कुमार

विस्तार

बढ़ती गर्मी के साथ ही पानी की समस्या लोगों को परेशान करना शुरू कर गई है। इसी बीच गुरुवार को पानी की समस्या को लेकर जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पर ईस्ट कॉलोनी में रहने वाले लोग वंदे भारत को रोकने के लिए पहुंच गए। लोग नारेबाजी करते हुए पटरी पर आ गए। ऐसे में कुछ देर के लिए ट्रेन को रोकना पड़ गया।

विज्ञापन


आनन-फानन जीआरपी के जवान भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन प्रदर्शनकारी पानी की समस्या को लेकर नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन


एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि वे सभी रेलवे ईस्ट कॉलोनी में रहते हैं। पिछले कई दिनों से पानी की समस्या बनी हुई है। इसके बारे कई बार अधिकारियों को बताया गया, लेकिन समस्या के बार-बार बताए जाने के बाद भी हल न होने पर आज उन्हें ट्रेन रोकने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने दिल्ली से कटड़ा के लिए आ रहे वंदे भारत ट्रेन को जम्मू तवी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर आने से पहले ही रोक दिया। ट्रैक पर लोगों की मौजूदगी के बाद बड़ी संख्या में जीआरपी आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचे। इस दौरान लोगों को समझाकर ट्रैक से हटाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed