फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu railway station has 4 reservation counters but not for ladies

स्टेशन पर कुछ यूं परेशान होती हैं महिलाएं

Fri, 03 Apr 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 03 Apr 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
jammu railway station has 4 reservation counters but not for ladies

जम्मू रेलवे स्टेशन पर महिलाओं के लिए अलग से आरक्षण टिकट काउंटर नहीं है, जिससे महिलाओं को खासा मुश्किलों से गुजरना पड़ रहा है। सांसद, विधायक, पत्रकार और वरिष्ठ नागरिकों के लिए बने टिकट काउंटर में ही महिलाओं को जगह दी गई है, जिससे इन दिनों लंबी लाइनों में वे घंटों खड़ी रहने को मजबूर हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जम्मू रेलवे स्टेशन पर आरक्षण के लिए चार टिकट काउंटर हैं, जिसमें एक करेंट टिकट काउंटर है, जिसमें से एक भी महिलाओं के लिए अलग से कोई भी टिकट काउंटर नहीं है। दूसरी ओर आरक्षण काउंटरों के लिए पर्याप्त स्टाफ भी नहीं है। मात्र सात क्लेरिकल स्टाफसे आरक्षण का कार्य हो रहा है। बताया जा रहा है कि पहले से ही यहां से स्टाफ कटड़ा जा चुका है।
विज्ञापन


पहली अप्रैल से ही पेश बजट के आधार पर देश के हर रेलवे आरक्षण केंद्रों पर चार माह अग्रिम आरक्षण टिकट के लिए यात्रियों की भीड़ एकत्रित होने लगी है। जम्मू रेलवे स्टेशन में चार माह पहले टिकट आरक्षण कराने वालों की संख्या बढ़ रही है। अधिकारी बताते हैं कि नब्बे फीसदी आरक्षण इंटरनेट पर होने लगे हैं। पहली अप्रैल को काफी भीड़ रही, लेकिन दो अप्रैल को कम भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली अप्रैल को जम्मू में 2364 अग्रिम आरक्षण
चार माह पहले टिकटों के अग्रिम आरक्षण कराने वालों की तादाद काफी देखी गई। पहली अप्रैल को 2364 अग्रिम आरक्षण करवाए गए। जम्मू रेलवे स्टेशन से देश के विभिन्न क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों ने अग्रिम टिकट के आरक्षण की सुविधा हासिल की, जिसमें सेना, एयरफोर्स और नौकरीपेशा के अलावा बाहरी राज्यों के श्रमिक शामिल रहे। पहली अप्रैल से पहले औसतन 1430 के करीब प्रतिदिन आरक्षण रेलवे स्टेशन के काउंटर से हो पाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed