{"_id":"65b5891cb924ca78070b86e7","slug":"jammu-punch-fire-forest-jammu-news-c-10-jmu1040-291049-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जंगल में आग से बलनोई और कृष्णा घाटी में बारूदी सुरंगें फटीं, सेना अलर्ट पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जंगल में आग से बलनोई और कृष्णा घाटी में बारूदी सुरंगें फटीं, सेना अलर्ट पर
Sun, 28 Jan 2024 04:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sun, 28 Jan 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
-पीओजेके के क्षेत्र से पाकिस्तान लगातार लगा रहा है जंगल में आग, एक माह में पांचवीं घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। पाकिस्तान ने पीओजेके की तरफ से जंगल में एक बार फिर से आग लगा दी है। आग ने मेंढर के बलनोई और कृष्णा घाटी सेक्टर को चपेट में ले लिया है। इससे बारूदी सुरंगों में विस्फोट हो रहा है। शनिवार देर शाम तक दोनों क्षेत्रों में दर्जनों बारूदी सुरंगें फट चुकी थीं।
आग के माइन फील्ड में फैलने के चलते इस पर काबू पाना भी कठिन हो गया है। इसके चलते सेना और वन विभाग को अलर्ट पर रखा गया है। अगर आग माइन फील्ड को पार कर आगे आती है तो इसे बुझाने का अभियान शुरू किया जाएगा। पीओजेके से लगी आग से उठने वाला धुंआ और लपटें कई किलोमीटर से दिखाई दे रही हैं, जबकि आग से बारूदी सुरंगों में विस्फोट के धमाके नियंत्रण रेखा के आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में साफ सुनाई दे रहे हैं। बीते एक महीने में पाकिस्तान ने पांचवीं बार इस तरह की घटना को अंजाम दिया है। इससे पहले बालाकोट, लंजोट, मनकोट और मेंढर सेक्टर में पीओजेके से आई आग से वन संपदा के साथ माइन फील्ड को भी नुकसान पहुंचा था।
गौरतलब कि नियंत्रण रेखा के उस पार से पाकिस्तानी सेना एवं आतंकी संगठन सुरक्षित घुसपैठ कराने के लिए इस प्रकार आग लगाने की घटनाओं को अंजाम देते हैं, ताकि आग से माइन फील्ड में बिछाई गई बारूदी सुरंगों को नष्ट कर आतंकियों की सुरक्षित घुसपैठ कराई जा सके।