फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, protest, strike

Jammu News: शहर में आज से नहीं उठेगा कूड़ा और न होगी सफाई, कामछोड़ हड़ताल पर गए कर्मचारी

विज्ञापन
jammu, protest, strike
नगर निगम की ओर से जोन दो व तीन में सफाई का जिम्मा कंपनी को सौंपने के फैसले के विरोध में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

चेतावनी के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होने पर लिया फैसला

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नगर निगम और प्रशासन की ओर से कोई सुनवाई नहीं होने पर सफाई कर्मचारी कामछोड़ हड़ताल पर चले गए हैं। इसके चलते 27 नवंबर से शहर में न तो कूड़ा उठेगा और न ही सफाई होगी। इससे जहां शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावित होगी वहीं, लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
मंगलवार को भी कर्मचारियों ने जोन दो और जोन तीन में सफाई का जिम्मा कंपनी को देने के विरोध में नगर निगम के कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। इसमें सिविक सफाई कर्मचारी यूनियन के बैनर तले एकत्र हुए स्थायी व अस्थायी कर्मियों ने विरोध जताया। लेकिन, प्रशासन और नगर निगम की ओर से कोई भी कर्मचारी बात करने के लिए नहीं पहुंचा। इसके बाद बैठक कर कर्मचारियों ने कामछोड़ हड़ताल पर जाने का फैसला लिया।
विज्ञापन


यूनियन के अध्यक्ष रिंकू गिल ने कहा कि कर्मचारियों के साथ भेदभाव हो रहा है। उनका हक दिलाकर रहेंगे। जोन दो और तीन में सफाई कंपनी के माध्यम से करवाने का फैसला लिया गया है, जो कर्मचारियों के हित में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आक्रोशित कर्मचारियों ने कहा कि सफाई का काम कंपनी के माध्यम से होने से कर्मचारियों को नुकसान होगा। वह बेरोजगार हो जाएंगे। यह कार्य सफाई कर्मचारियों के माध्यम से ही होना चाहिए। गौरतलब रहे कि शहर में 2700 कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। प्रति वार्ड 15 से 20 कर्मचारी तैनात हैं। कर्मचारी सुबह गलियों और सड़कों की सफाई करते हैं।
-----------------------
ये हैं मुख्य मांगें
- जोन दो व तीन में सफाई का जिम्मा कंपनी को न दिया जाए
- 600 के करीब कर्मचारी नियमित किए गए थे, जिनमें से 50 की नियमितीकरण प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। इसे जल्द पूरा किया जाए
- कर्मचारियों के लिए अलग से कॉलोनी का निर्माण हो
- रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए






रोजाना शहर से एकत्रित होता है 400 मीट्रिक टन कचरा
शहर से रोजाना करीब चार सौ मीट्रिक टन (एमटी) कचरा एकत्रित होता है। अगर सफाई न हो तो शहर में कचरे के ढेर लग जाते हैं। डंपिंग साइट भी कचरे जमा हो जाता है। कचरा एकत्र करने के बाद वाहनों के माध्यम से निस्तारण के लिए कोट भलवाल स्थानांतरित किया जाता है।







त्योहारों व धार्मिक समारोहों के दौरान देंगे सेवाएं
कर्मचारियों ने बताया कि मांगें पूरी होने तक कामछोड़ हड़ताल जारी रहेगी। लेकिन, त्योहारों और धार्मिक समारोह के दौरान कर्मचारी सेवाएं देंगे। इसके अलावा शहर में सफाई नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed