{"_id":"678ebcdba9c4a83e2e0d35eb","slug":"jammu-protest-demand-jammu-news-c-10-lko1027-527878-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: लंबित और हर माह वेतन नहीं मिलने पर कर्मियों रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: लंबित और हर माह वेतन नहीं मिलने पर कर्मियों रोष
विज्ञापन
हर माह हो वेतन की अदायगी
- फोटो : udhampur
स्कॉस्ट जम्मू के कर्मचारियों ने एक घंटे तक प्रदर्शन कर बुलंद की आवाज
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। लंबित और हर माह वेतन नहीं मिलने पर स्काॅस्ट जम्मू के कर्मचारियों में रोष है। सोमवार को ज्वाइंट एक्शन कमेटी के बैनर तले स्काॅस्ट जम्मू के कर्मचारियों ने एक घंटे तक प्रदर्शन कर मासिक वेतन की अदायगी की मांग उठाई। साथ ही लंबित वेतन को 30 जनवरी तक जारी करने की अपील की।
संयुक्त कार्रवाई समिति के अध्यक्ष डॉ. विकास शर्मा ने बताया कि डेढ़ साल से स्काॅस्ट जम्मू के कर्मचारियों को वेतन दो माह से नहीं मिल रहा है। कई बार मसले बारे अवगत करवाया गया मगर समाधान नहीं हो पाया है। कर्मचारियों को नियमित वेन की अदायगी होनी चाहिए। विश्वविद्यालय के शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों को परेशानी आ रही है। साथ ही अवैध रूप से रखे गए प्रभारी रजिस्ट्रार को हटाने की मांग भी की गई।
ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सह-चेयरमैन एस. कमलदीप सिंह ने आगे बताया कि यह बहुत दुखद है कि कर्मचारियों को नवंबर 2024 का वेतन एक माह के बाद मिला। वहीं, दिसंबर का वेतन अभी तक नहीं मिला है।
विज्ञापन
अध्यक्ष लेबर यूनियन स्काॅस्ट-जम्मू देविंदर सिंह हैप्पी ने बताया कि मजदूरों को ईएसआई और पीएफ जमा करने में विसंगति के साथ हर महीने की 25 तारीख के बाद वेतन मिल रहा है। प्रदर्शन में वैज्ञानिकों, शिक्षकों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों के साथ 500 से अधिक कर्मचारी शामिल हुए।