फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, protest and demand

Jammu News: गुज्जर बकरवाल महिला की हत्या के खिलाफ छात्रों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
jammu, protest and demand
श्रीनगर में महिला की हत्या के ​खिलाफ विश्वविद्यालय गेट पर प्रदर्शन करते छात्र। स्त्रोत छात्र
प्रदेश के विभिन्न जिलों में कैंडल मार्च निकालकर मांगा न्याय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। श्रीनगर में गुज्जर बकरवाल समुदाय की महिला के यौन उत्पीड़न, सामूहिक दुष्कम व हत्या के बाद लोगों में गुस्सा है। गुज्जर बकरवाल छात्र गठबंधन ने घटना की निंदा करते हुए विभिन्न जिलों में कैंडल मार्च निकालकर प्रशासन व सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

उधर, जम्मू विश्वविद्यालय में भी छात्रों ने प्रदर्शन किया। घटना के विरोध में जम्मू, जम्मू विश्वविद्यालय, राजोरी, रामबन, किश्तवाड़, उधमपुर, रियासी, बारामुला, कुपवाड़ा सहित अन्य जिलों में कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की गई। संगठन ने पूरी घटना की त्वरित जांच की मांग की है। साथ ही पूरी घटना में स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओंं पर भी गंभीर चिंता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed