फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, positive news, women

Jammu News: जगमीत का एक ही सपना, हर घर में हो सीपीआर विशेषज्ञ

Wed, 05 Mar 2025 02:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 05 Mar 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
jammu, positive news, women
कोरोना के बाद हार्ट अटैक के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए पकड़ी राह
विज्ञापन

2022 से अब तक 700 से अधिक लोगों को दिलवा चुका है प्रशिक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी

जम्मू। समाज सेवा सिर्फ खुद कार्य करने से ही नहीं, बल्कि लोगों की सहायता का जरिया बनने से भी होती है। यह कहना है ऑल सिख माइनॉरिटी एम्पलाइज एसोसिएशन और ऑल एम्पलाईज ज्वाइंट एसोसिएशन कश्मीर की चेयरपर्सन जगमीत कौर बाली का। उनका एक ही उद्देश्य है कि प्रदेश के हर घर में सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) विशेषज्ञ हो।

जगमीत कौर बाली के मुताबिक, कोरोना के बाद समाज में हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों को देखते हुए उन्होंने हर घर से कम से कम एक व्यक्ति को सीपीआर प्रशिक्षित बनाने की राह पकड़ी। 2022 में शुरू हुए इस सफर के बाद अब तक प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों से लेकर शहरों के करीब 700 लोगों को सीपीआर का प्रशिक्षण दिलवा चुकी हैं।
विज्ञापन


उनका कहना है कि एक प्रशिक्षित व्यक्ति समाज में जाकर अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक करेगा, तो जरूरत के समय काफी मदद मिल सकेगी।

आर्थिक तौर पर कमजोर लोगों के लिए चलाती हैं अभियान

जगमीत ने बताया कि वह बस्तियों में रहने वाले आर्थिक तौर पर कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए सेनिटाइजेशन ड्राइव आयोजित करवाती हैं। इस दौरान बच्चों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जाता है और सेनिटाइजेशन किट भी उपलब्ध करवाई जाती हैं। परिवारों को बच्चों की शिक्षा के लिए जागरूक करने के साथ-साथ शिक्षण सामग्री भी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर साल पौधरोपण, रक्तदान और सड़क सुरक्षा अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करती हैं। वहीं, प्रदेश के अल्पसंख्यक समुदाय के कर्मचारियों की सुरक्षा और अधिकारों से संबंधित मुद्दों को भी उठाती हैं।


जगमीत कौर बाली का मानना है कि छोटे-छोटे प्रयासों से समाज में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। उनके इस नेक काम में अब तक सैकड़ों लोग जुड़ चुके हैं और यह सिलसिला लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed