{"_id":"680e98a3a9547414a20776bc","slug":"jammu-political-rally-demand-jammu-news-c-10-lko1027-599241-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सर्वधर्म रैली निकाल कर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सर्वधर्म रैली निकाल कर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मिशन स्टेट हुड के बैनर तले संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने सरवाल चौक पर पहलगाम हमले के खिलाफ सर्वधर्म रैली निकाली। इस दौरान मिशन स्टेट हुड के अध्यक्ष सुनील डिंपल ने प्रधानमंत्री से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग उठाई। साथ ही कहा कि प्रदेशवासी आतंकवाद के खिलाफ पूरे जोश के साथ खड़े हैं।
सर्वधर्म रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ नारेबाजी करने के बाद मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। रैली का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारे को मजबूत करना था।