फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, political, protest, bjp

Jammu News: महाराजा हरि सिंह पर उपमुख्यमंत्री के बयान पर भाजपाइयों में आक्रोश

विज्ञापन
jammu, political, protest, bjp
उपमुख्यमंत्री के बयान के विरोध में पुतला फूंकते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
कच्ची छावनी में पुतला फूंककर जताया रोष, की नारेबाजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी की ओर से महाराजा हरि सिंह पर की गई टिप्पणी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में गुस्सा है। वीरवार को भारतीय जनता पार्टी और भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कच्ची छावनी में उपमुख्यमंत्री का पुतला फूंका और नारेबाजी कर निंदा की।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष अरुण प्रभात जम्वाल ने कहा कि महाराजा हरि सिंह एक दूरदर्शी और जनता के हितैषी शासक थे। उन्होंने सामाजिक सुधारों को बढ़ावा दिया और महिलाओं तथा वंचित वर्गों की शिक्षा को प्रोत्साहित किया। उन्होंने उपमुख्यमंत्री से माफी मांगने की मांग की।
विज्ञापन


भाजपा नेता राजेश गुप्ता ने कहा कि महाराजा हरि सिंह गरीबों और वंचितों के संरक्षक थे। उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले बयान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर जीत अंग्राल, अनु गुप्ता, अभिषेक सलाथिया, आदर्श जठियार, अनिल अंग्राल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed