{"_id":"678d67f50b43008a0709dc03","slug":"jammu-political-national-conference-jammu-news-c-10-jam1004-527491-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने पहाड़ी इलाकों को किया नजरअंदाज : सडोत्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने पहाड़ी इलाकों को किया नजरअंदाज : सडोत्रा
विज्ञापन
कहा, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के कारण लोग परेशान, उमर सरकार कर रही समाधान
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भाजपा ने हमेशा दूरदराज पहाड़ी इलाकों को नजरअंदाज किया है। यह आरोप नेशनल कॉन्फ्रेंस के अतिरिक्त महासचिव एवं पूर्व मंत्री अजय कुमार सडोत्रा ने उधमपुर के चिनैनी में आयोजित बैठक में लगाया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में महंगाई और बेरोजगारी के कारण लोग परेशान हैं।
बुनियादी ढांचे का विकास भाजपा कार्यकाल में नहीं हो पाया। भाजपा हाशिये पर रहने वाले लोगों की तत्काल जरूरतों को पूरा करने में विफल रही है। दस वर्षों से नौकरी के अवसर कम हो गए। इससे बेरोजगारी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य सहित बुनियादी सुविधाओं की कमी ने लोगों के संघर्ष को और बढ़ा दिया है।
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। सरकार जनहित में काम कर रही है। नेशनल कॉन्फ्रेंस का शासन मॉडल शहरी-ग्रामीण विभाजन को पाटने और समान विकास करने पर प्राथमिकता से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि अब्दुल्ला सरकार योग्यता आधारित भर्तियां सुनिश्चित कर रही है।
विज्ञापन
विधायक रामबन अर्जुन सिंह राजू ने जम्मू-कश्मीर के लोगों से समर्थन का आग्रह किया। प्रांतीय सचिव मोहम्मद अयूब मलिक ने लोगों की सेवा में अपने हिस्से के ट्रैक रिकॉर्ड पर विस्तार पर जानकारी दी। इस मौके पर महबूब काजी सेवानिवृत्त तहसीलदार, जीएच हसन सेवानिवृत्त जेडईओ, गोपाल सिंह, राशिद मलिक, बशीर अहमद, राम कुमार, शाम सिंह, जुगल किशोर, सुनील वर्मा, चंद्र मोहन शर्मा, रघुवीर सिंह, नरेश बिट्टू, चौधरी मोहम्मद असलम, दर्शन सिंह, हाजी नूर मोहम्मद और अन्य मौजूद रहे।