फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, political, national conference and pdp

इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो चुनाव आयोग हो जाएगा स्वतंत्र : फारूक

विज्ञापन
jammu, political, national conference and pdp
मुंबई में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में नेकां व पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती भी शामिल हुईं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले केंद्र पर परोक्ष हमला करते हुए नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि विपक्षी गुट-इंडिया की सरकार बनने के बाद चुनाव आयोग स्वतंत्र हो जाएगा। मुंबई में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में नेकां प्रमुख डॉ. फारूक अब्दुल्ला व पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती भी शामिल हुईं।
रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में बोलते हुए नेकां नेता ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को चोर करार देते हुए लोगों से कागज की जांच करने और अपने वोट को सत्यापित करने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि पहली भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई और कश्मीर में समाप्त हुई। कश्मीर में बर्फबारी हो रही थी और कई सदस्यों ने अपने जीवन में कभी बर्फ नहीं देखी थी। यह हमारा भारत है। आपको अपने वोटों की रक्षा करनी है क्योंकि मशीन (ईवीएम) एक चोर है। जब आप अपना वोट डालें तो कागज की जांच करें और अपना वोट सत्यापित करें। जब इंडिया गठबंधन सरकार बनाएगा, तो यह मशीन खत्म हो जाएगी। दूसरे, चुनाव आयोग स्वतंत्र हो जाएगा।
विज्ञापन


जम्मू। पीडीपी अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि भाजपा के लोग राहुल गांधी के नाम पर गांधी से डरते हैं। मुंबई में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में उन्होंने कहा, भाजपा संविधान बदलने के लिए 400 से अधिक लोकसभा सीटें जीतने की बात करती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed