फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, political, indian army

सेना के साहस को सलाम, पूरा देश साथ खड़ा है : तारा चंद

विज्ञापन
jammu, political, indian army
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादी ठिकानों पर भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद देशभर में सेना के साहस और कार्रवाई की सराहना हो रही है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारा चंद ने इस ऑपरेशन को देशहित में जरूरी कदम बताया है। उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम के में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की दिनदहाड़े हत्या के बाद यह जवाब देना जरूरी था।
तारा चंद ने कहा कि पूरा विपक्ष और कांग्रेस नेतृत्व सशस्त्र बलों के साथ खड़ा है। उन्होंने सीमावर्ती इलाकों के लोगों से सेना को पूरा सहयोग देने की अपील की और कहा कि संकट की घड़ी में हर नागरिक को सैनिक की तरह भूमिका निभानी चाहिए।
विज्ञापन

पुंछ में पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि भारत की सेना आतंकियों को ही निशाना बनाती है, जबकि पाकिस्तान भारतीय नागरिकों को भी नहीं बख्श रहा। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बसपा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन राणा ने सेना को बधाई दी और कहा कि इसने पाकिस्तान के भीतर दहशत का माहौल बना दिया है। उन्होंने सरकार से सीमावर्ती गांवों के लोगों की सुरक्षा के लिए तुरंत प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। ऑल पार्टीज सिख कोऑर्डिनेशन कमेटी (एपीएससीसी) के चेयरमैन जगमोहन सिंह रैना ने सीमावर्ती इलाकों में हो रही गोलाबारी पर चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि पुंछ जिले में अब तक कई नागरिकों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed