{"_id":"67caf76ab77921fe980556b9","slug":"jammu-political-bjp-jammu-news-c-10-lko1027-561307-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराजा का अपमान करने वालों को जनता देगी जवाब : चुघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराजा का अपमान करने वालों को जनता देगी जवाब : चुघ
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी तरुण चुघ। स्त्रोत भाजपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी ने नेशनल कान्फ्रेंस पर साधा निशाना, की बयान की निंदा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और जम्मू-कश्मीर प्रभारी तरुण चुघ ने महाराजा हरि सिंह के बारे में नेशनल कॉन्फ्रेंस की तरफ से की गई टिप्पणी को लेकर निशाना साधा और निंदा की। प्रेस कान्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि महाराजा का अपमान करने वालों को जम्मू कश्मीर की जनता करारा जवाब देगी।
उन्होंने कहा कि महान शासक महाराजा हरि सिंह का योगदान इस क्षेत्र की संस्कृति, इतिहास के पहचान का अंग है। उन्होंने न केवल राज्य की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, बल्कि भारतीय गणराज्य के साथ इसके एकीकरण में भी ऐतिहासिक योगदान दिया।
चुघ ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग राजनीतिक स्वार्थ और संकीर्णता से प्रेरित होकर महाराजा हरि सिंह का अपमान कर रहे हैं। इस तरह के हमले न केवल जम्मू-कश्मीर की पहचान का अपमान हैं, बल्कि महाराजा को अपना आदर्श मानने वाले लाखों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का भी प्रयास है।
विज्ञापन
चुघ ने नेशनल कान्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला और उनकी पार्टी से स्पष्टीकरण देने और टिप्पणी वापस लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी इतिहास की सच्चाई को कायम रखेगी और इसे विकृत करने के किसी भी प्रयास का मुकाबला करेगी।