फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Sudhanshu Trivedi said Sharda Peeth corridor will be built on the lines of Kartarpur

जम्मू कश्मीर: सुधांशु त्रिवेदी बोले- करतारपुर की तर्ज पर बनेगा शारदा पीठ कॉरिडोर

Thu, 28 Dec 2023 01:48 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Updated Thu, 28 Dec 2023 01:48 PM IST
सार

महबूबी मुफ्ती पर तंज कसते हुए राज्यसभा सांसद ने कहा कि वह कहती थीं कि अनुछेद 370 हटाने के बाद यहां पर तिरंगे को उठाने वाला कोई नहीं बचेगा। मैं उनको बताना चाहता हूं कि कश्मीर में हुए जी20 में 20 देशों के ध्वज लहराए थे।

विज्ञापन
Sudhanshu Trivedi said Sharda Peeth corridor will be built on the lines of Kartarpur
एमपी सुधांशु त्रिवेदी - फोटो : संवाद

विस्तार

राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि केंद्र सरकार करतारपुर कॉरिडोर की तर्ज पर ही शारदा पीठ कॉरिडोर बनाने का सोच रही है। जल्द यह लोगों को देखने को मिलेगा। यही नहीं, कश्मीरी पंडितों की घर वापसी की योजना पर काम जारी है। अब कश्मीर में आतंकी संगठन आईएसआईएस जिंदाबाद के नारे और नमाज के बाद पत्थरबाजी की घटनाएं नहीं हैं। वह बुधवार को चेतना दिवस के उपलक्ष्य में प्रेमनाथ भट्ट मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से अभिनव थियेटर में हुए श्रद्धांजलि समारोह में बोल रहे थे।

विज्ञापन


मुख्यातिथि राज्यसभा सांसद ने कहा कि पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) का मुख्य कारण शेख अब्दुल्ला और पंडित जवाहर लाल नेहरू हैं। अगर वे चाहते तो तीन दिन पहले एयरफोर्स को भेज कर पीओजेके बचा लेते। कश्मीर मुद्दे को यूएन ले जाने की बात पर कहा कि यह मुद्दा जानबूझकर बनाया गया है। 
विज्ञापन


डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को जम्मू-कश्मीर में मारने की साजिश रची गई थी। प्रेम नाथ भट्ट के बारे में आर्टिकल पढ़ा था, जिसमें उन्होंने देश को सॉफ्ट बता कर कोई भी लूटने आ रहा है। एक बार इसे मान भी लें, लेकिन अब भारत ऐसा नहीं है। अब भारत सीधा जवाब देता है। हम पुलवामा हमले के बाद अब बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक जैसा बदला लेना जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महबूबा मुफ्ती पर कसा तंज, कहा-कश्मीर में जी20 के समय लहराए 20 देशों के ध्वज

महबूबी मुफ्ती पर तंज कसते हुए राज्यसभा सांसद ने कहा कि वह कहती थीं कि अनुछेद 370 हटाने के बाद यहां पर तिरंगे को उठाने वाला कोई नहीं बचेगा। मैं उनको बताना चाहता हूं कि कश्मीर में हुए जी20 में 20 देशों के ध्वज लहराए थे। जम्मू-कश्मीर मात्र ऐसा केंद्र शासित प्रदेश है जहां पर दो एम्स हैं। यहां पर 66 हजार करोड़ का निवेश किया है। दो करोड़ पर्यटकों का आना यह साबित करता है कि यहां अब सब सामान्य है। पंचायती चुनाव को लेकर सवाल पूछे जाने पर कहा कि यह चुनाव आयोग ही तय करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed