{"_id":"6611bd661ad3ad0f4a065ebc","slug":"jammu-political-bjp-jammu-news-c-10-jam1008-336154-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराजा हरि सिंह की गरिमा से समझौता करने के लिए कांग्रेस माफी मांगे : भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराजा हरि सिंह की गरिमा से समझौता करने के लिए कांग्रेस माफी मांगे : भाजपा
विज्ञापन
संधी क्षेत्र में एक सभा को संबोधित करते भाजपा नेता देवेंद्र सिंह राणा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कांग्रेस को महाराजा हरि सिंह की गरिमा से समझौता करने के लिए डोगरा लोगों से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस ने नेकां को राजनीति लाभ दिया। जम्मू-कश्मीर में अशांति और उथल-पुथल पैदा करने वाली नेहरूवादी भूल थी। यह बातें भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र सिंह राणा ने पंचायत कन्ना चडगल लोअर के संधी क्षेत्र में आयोजित एक सभा में कहीं।
उन्होंने कहा कि महाराजा अपनी उदारता और लोगों के प्रति प्रेम के कारण, धर्म या क्षेत्र की परवाह किए बिना लाखों लोगों के दिलों में रहते हैं। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के विशिष्ट राजनीतिक सहयोगियों को खुश करने का काम किया। डोगरा नायकों की गरिमा को बरकरार रखते हुए योद्धाओं की प्राचीन महिमा को बहाल करने के लिए भाजपा ने निरंतर प्रयास किए हैं। इतिहास साढ़े सात दशकों के दौरान जम्मू-कश्मीर में उसकी विश्वासघाती भूमिका के लिए कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगा। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पार्टी की ओर से 2047 तक विकसित भारत के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए मजबूत नींव रखी है। इस दौरान हाजी मोहम्मद हुसैन, सोमनाथ खजूरिया, दिल बहादुर सिंह जम्वाल आदि मौजूद रहे।