Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, political, aam aadmi party, meeting

Jammu News: पंचायत व निकाय चुनावों में मजबूती से उतरेगी आप

विज्ञापन
jammu, political, aam aadmi party, meeting
जम्मू में आम आदमी पार्टी की बैठक में शामिल डोडा विधायक मेहराज मलिक। स्त्रोत पार्टी
पार्टी अध्यक्ष एवं डोडा के विधायक ने जम्मू में पदाधिकारियों से की बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्ममू। आम आदमी पार्टी (आप) के अध्यक्ष एवं डोडा से विधायक मेहराज मलिक ने जम्मू में पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आगामी पंचायत व नगर पालिका चुनाव पूरे दमखम के साथ लड़ेगी। पार्टी संगठन को भंग करने पर जहां चर्चा की। वहीं, कई कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

बैठक में केंद्रीय हाईकमान के निर्देशों के बाद मेहराज मलिक ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह बूथ स्तर तक जुट जाएं। ग्रामीण, शहरी क्षेत्रों तक अपनी पैठ बनाकर पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का काम करें। पार्टी समर्पित व सक्रिय सदस्यों को अहम जिम्मेदारी सौंपेगी। विधायक ने कहा कि जल्द ही विधानसभा क्षेत्रों में नए पार्षदों को मनोनीत किया जाएगा।
विज्ञापन

---------
अपू सिंह सलाथिया बनाए प्रदेश प्रवक्ता
बैठक में अपू सिंह सलाथिया को जम्मू-कश्मीर का प्रवक्ता बनाया गया। वहीं, जम्मू प्रांत के लिए निर्मल महाना को प्रवक्ता, केके राव को जम्मू प्रांत का मीडिया प्रभारी बनाए जाने की घोषणा की। बैठक में बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed