{"_id":"65109dde32711745d30f3965","slug":"jammu-pm-e-vidya-dth-education-jammu-news-c-10-jam1008-208913-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पीएम ई-विद्या से डीटीएच बना क्लासरूम, घर-घर लगेंगी कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पीएम ई-विद्या से डीटीएच बना क्लासरूम, घर-घर लगेंगी कक्षाएं
विज्ञापन
पांच चैनल के माध्यम से पहली से 12वीं कक्षा तक के बच्चे कर सकेंगे पढ़ाई
राज्य शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने जारी किया साप्ताहिक शेड्यूल
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। स्कूली बच्चों का बेहतर शिक्षा देने और सीखने की प्रतिभा को निखारने के लिए जम्मू-कश्मीर में पीएम ई-विद्या योजना के तहत पांच डीटीएच टीवी चैनल्स शुरू हो गए हैं। इनमें प्रतिदिन कक्षा एक से 12वीं तक के बच्चों की कक्षाएं लग रही हैं। अब बच्चे स्कूल के साथ-साथ घर में भी पढ़ाई कर सकेंगे। वहीं, शिक्षकों को भी पढ़ाने के संबंध में सीखने का मौका मिलेगा।
पीएम ई-विद्या वन क्लास वन चैनल के अंतर्गत हर राज्य और यूटी को पांच-पांच चैनल्स मिले हैं। फ्री डिश टीवी पर जम्मू-कश्मीर को 36 से 40 नंबर तक के चैनल्स आवंटित किए गए हैं। इन पर जम्मू-कश्मीर के बच्चे पढ़ाई कर सकेंगे। राज्य शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने पीएम ई-विद्या योजना के तहत साप्ताहिक शेड्यूल जारी किया है। एससीईआरटी ने कक्षा एक से आठवीं तक एक संयुक्त चैनल और नौवीं, दसवीं, 11वीं व 12वीं कक्षा के छात्रों अन्य छात्र आवंटित किए हैं। इन पर विद्यार्थियों के लिए कक्षा और विषयवार शैक्षणिक वीडियोज का प्रसारण किया जाएगा। चैनल्स पर विषय का रिपीट टेलीकाॅस्ट भी चलेगा, जिससे बच्चे किसी भी समय पढ़ाई कर सकते है।
ऐसे स्कूल जहां किसी विषय का शिक्षक नहीं है वहां के बच्चों को इन चैनल्स के माध्यम से पढ़ाई करने में मदद मिलेगी। चैनल्स पर प्रसारण होने वाले वीडियोज को इस तरह तैयार किया गया है, जिससे बच्चे को क्लासरूम का एहसास मिल सके। सितंबर के अंत में महीने का शेड्यूल जारी किया है। इसके बाद अक्तूबर के पहले सप्ताह का जारी होगा। इसका उद्देश्य बच्चों को सुविधा का लाभ पहुंचाना है। एनईपी की वर्षगांठ पर नई दिल्ली में स्कूल शिक्षा विभाग ने एनसीईआरटी के साथ समझौता किया था।
विज्ञापन
- डॉ. बलगार सिंह, स्टेट नोडल ऑफिसर, पीएम ई-विद्या डीटीएच चैनल्स
इन पांच चैनल्स पर सीखेंगे बच्चे
1. जेके पीएम ई-विद्या डीटीएच चैनल 36 पर कक्षा एक से आठवीं तक की पढ़ाई होगी
2. जेके पीएम ई-विद्या डीटीएच चैनल 37 पर नौवीं कक्षा की पढ़ाई होगी
3. जेके पीएम ई-विद्या डीटीएच चैनल 38 पर दसवीं कक्षा की पढ़ाई होगी
4. जेके पीएम ई-विद्या डीटीएच चैनल 39 पर 11वीं कक्षा की पढ़ाई होगी
5. जेके पीएम ई विद्या डीटीएच चैनल 39 पर 12वीं कक्षा की पढ़ाई होगी