फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   JAMMU People trade at livestock market in city ahead of EidAlAdha

बकरीद 2019: जम्मू में जमकर हो रही है बकरों की खरीदारी, कुछ ऐसा है नजारा

Sun, 11 Aug 2019 11:06 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 11 Aug 2019 11:06 AM IST
विज्ञापन
JAMMU People trade at livestock market in city ahead of EidAlAdha
बाजार में बकरे खरीदने के लिए लगी भीड़ - फोटो : ani

बकरीद पर्व को लेकर शहर की ईदगाह और मस्जिदों के आसपास सफाई व्यवस्था चुस्त दुरुस्त की जा रही है। इसके साथ ही प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा केे प्रबंधों को भी पुख्ता किया जा रहा है। शहर के रेजीडेंसी रोड पर प्रमुख ईदगाह पर भी तैयारियां जोरों पर हैं। बकरीद को लेकर बकरों की खरीददारी की जाती है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


शनिवार को बठिंडी चौक पर बकरों की खरीदारी बड़े पैमाने पर हुई। शहर के आसपास के गांवों से लोग बकरों को बेचने आए। इनकी कीमत दस से बीस हजार के बीच रही। इस पर बकरों की कुर्बानी दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठने और नमाज अता करने के लिए विशेष रूप से सफाई कराई जा रही

JAMMU People trade at livestock market in city ahead of EidAlAdha
बाजार में बकरे खरीदने के लिए लगी भीड़

ईदगाह में नमाजियाें के बैठने और नमाज अता करने के लिए विशेष रूप से सफाई कराई जा रही है। ईदगाह में ईद के दिन हजारों की संख्या में लोग नमाज अता करने पहुंचते हैं। सोमवार को देश भर की तरह शहर में भी बकरीद का त्योहार हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया जाएगा।

रेजीडेंसी रोड स्थित ईदगाह, तालाब खटीका, बठिंडी, छन्नी हिम्मत, सहित शहर की विभिन्न मस्जिदों में तैयारियां चल रही हैं। मस्जिदों और ईदगाहों में साफ-सफाई के साथ सुरक्षा के प्रबंध किए जा रहे हैं। रेजीडेंसी रोड स्थित ईदगाह में नमाजियों के कतार बंद प्रवेश की भी व्यवस्था की जा रही है। बकरीद से पहले सभी प्रकार की व्यवस्थाआें को समय रहते पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
 




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed