इस बार जम्मू वालों ने नहीं दिखाई पटाखों से दिवानगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायु और ध्वनि प्रदूषण दिवाली पर कम हो, यह प्रयास थोड़े से कारगर साबित हुए है। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पिछले वर्षों के रिकार्ड से तुलना करने के बाद यह स्पष्ट हुआ है कि इस दिवाली पर प्रदूषण हलका कम हुआ है। अगस्त 2015 में प्रदूषण की रिकार्ड में वायु प्रदूषण सामान्य के स्तर से अधिकतम आया है।
हर वर्ष की तरह इस बार भी नरवाल स्थित बोर्ड कार्यालय, एमएएम स्टेडियम और बाड़ी ब्राह्मणा में मापक यंत्र लगाकर वायु प्रदूषण रिकार्ड किया गया, जबकि गांधीनगर गोल मार्केट, बख्शी नगर, रिहाड़ी चुंगी और परेड में ध्वनि प्रदूषण रिकार्ड दिवाली के दो दिन पहले, दिवाली और दो दिन बाद दर्ज किया गया। बताया जा रहा है कि जिंक जैसे अन्य कई घातक केमिकल पटाखों में इस्तेमाल किए जाते हैं, जो कि अस्थमा और एलर्जी के पीड़ित लोगों को परेशानी देते हैं।
नाक के जरिए शरीर में जाने वाले कण यानी सस्पेंडेंड पार्टिकुलेट मेटर (एसपीएम) और सांस के जरिए अंदर जाने वाले कण यानी रेस्पायरेबल सस्पेंडेंड पार्टिकुलेट मेटर (आरएसपीएम) की मात्रा दिवाली पर अधिक बढ़ जाती है। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की लेबोरेटरी के डॉ. यशपाल शर्मा के मुताबिक लोगों को जागरूक करने का असर नजर आ रहा है, क्योंकि हर वर्ष प्रदूषण एकाएक कम हो रहा है।
जानिए, कितना हुआ इस बार प्रदूषण
11 नवंबर 2015 को औसत वायु प्रदूषण
माइक्रोग्राम में - एसपीसीबी कांप्लेक्स - एमएएम स्टेडियम
एसपीएम - 240 - 233
आरएसपीएम - 140 - 124
सोक्स - 5.3 - 5.85
नोक्स - 19.1 - 17.6
23 अक्तूबर 2014 को दिवाली पर वायु प्रदूषण
माइक्रोग्राम में - एसपीसीबी कांप्लेक्स - एमएएम स्टेडियम
एसपीएम - 255 - 261
आरएसपीएम - 151 - 143
सोक्स - 6.8 - 7.2
नोक्स - 21.1 - 22.7
3 नवंबर 2013 को दिवाली पर वायु प्रदूषण
माइक्रोग्राम में - एसपीसीबी कांप्लेक्स - एमएएम स्टेडियम
एसपीएम - 268 - 248
आरएसपीएम - 179 - 207
सोक्स - 6.3 - 8
नोक्स - 15.7 - 17.3
रिहायशी इलाकों में माइक्रोग्राम में वायु प्रदूषण का स्तर
एसपीएम - 200 माइक्रोग्राम
आरएसपीएम - 100 माइक्रोग्राम
सोक्स - 80 माइक्रोग्राम
नोक्स - 80 माइक्रोग्राम
पैरामीटर और अर्थ
1. एसपीएम - सस्पेंडेंड पार्टिकुलेट मेटर (नाक से भीतर जाने वाले कण)
2. आरएसपीएम - रेस्पायरेबल सस्पेंडेंड पार्टिकुलेट मेटर (सांस के जरिए अंदर जाने वाले कण)
3. एसओ 2 - सल्फर डाई आक्साइड
4. एनओ 2 - नाइट्रोजन डाई आक्साइड
सामान्य ध्वनि प्रदूषण इतना होना चाहिए
एरिया - दिन रात
इंडस्ट्रियल एरिया - 75 डेसिबल - 70 डेसिबल
कामर्शियल एरिया - 65 डेसिबल - 55 डेसिबल
रेजिडेंशियल एरिया - 55 डेसिबल - 45 डेसिबल
साइलेंस जोन - 50 डेसिबल - 40 डेसिबल
दिवाली पर ध्वनि प्रदूषण (डेसिबल में)
गांधीनगर नगर गोल मार्केट - बख्शी नगर - रिहाड़ी चुंगी - परेड
11 नवंबर 2015 - 74.5 - 81.9 - 82.0 - 80.3
23 अक्तूबर 2014 - 77.8 - 00 - 76.8 - 77.4
3 नवंबर 2013 - 86.3 - 84.3 - 82.2 - 83.7