फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: Passenger vehicles engaged on election duty problems of passengers increased

जम्मू: चुनावी ड्यूटी पर लगे यात्री वाहन, शहर के केई रुट्स पर गाड़ियों की कमी, यात्रियों की दिक्कतें बढ़ी

Thu, 25 Apr 2024 03:44 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 25 Apr 2024 03:44 PM IST
सार

मतदान के लिए 1200 से अधिक वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। इसके चलते जम्मू से विभिन्न जिलों के लिए जाने वाले यात्री वाहनों की कमी देखी गई।

विज्ञापन
Jammu: Passenger vehicles engaged on election duty problems of passengers increased
जम्मू लोकसभा चुनाव में लगी बसें - फोटो : संजय कुमार

विस्तार

जम्मू संसदीय सीट पर शुक्रवार होने वाले मतदान के लिए 1200 से अधिक वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। इसके चलते जम्मू से विभिन्न जिलों के लिए जाने वाले यात्री वाहनों की कमी देखी गई। जम्मू से कठुआ, उधमपुर, किश्तवाड़, रामबन के लिए जाने वाली बसों की संख्या सामान्य दिन से काफी कम देखने को मिली।

विज्ञापन


ऐसे में यात्रियों को या तो टेंपो टवेरा या टैक्सी से सफर करना पड़ रहा है, जो सामान्य दिनों की तुलना में काफी महंगा साबित हो रहा है। वाहनों की कमी का असर शहर के विभिन्न रुट्स पर भी देखा जा रहा है। सामान्य दिनों की तुलना में वीरवार को वाहनों की संख्या कम रही। इस दौरान मेटाडोर में काफी भीड़ भी देखी गई। अपने गंतव्य तक जाने के लिए लोगों को वाहनों का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। शहर में चलने वाली मेटाडोर में से तीस फीसदी तक का अधिग्रहण चुनाव के लिए किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed