{"_id":"67a45d654a2eed6f3c03984a","slug":"jammu-panic-spread-due-to-firing-in-fly-mandal-of-jammu-no-clue-of-the-accused-police-started-investigation-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu: जम्मू के फ्लाए मंडाल में गोलीबारी से फैली दहशत, आरोपियों का सुराग नहीं, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: जम्मू के फ्लाए मंडाल में गोलीबारी से फैली दहशत, आरोपियों का सुराग नहीं, पुलिस ने शुरू की जांच
Thu, 06 Feb 2025 12:54 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:54 PM IST
सार
फ्लाए मंडाल में युवकों पर गोलीबारी और वाहनों की तोड़फोड़ के बाद दहशत फैल गई, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस
- फोटो : निकिता गुप्ता
विस्तार
शहर के फ्लाए मंडाल में युवकों पर गोलियां चलाने और वाहनों के शीशे तोड़ने के बाद लोगों में दहशत है। बुधवार को दूसरे दिन भी आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस रंजिश या फिर दहशत फैलाने के एंगल से जांच कर रही है।
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस ने हमलावरों की पहचान और गोलीबारी के पीछे के इरादों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों का कहना था कि अब तो घर से बाहर जाने में भी डर लगने लगा है। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम को सतवारी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत फ्लाएं मंडाल के पंचायत घर मंडाल के बाहर ऑल्टो सवार चार-पांच बदमाशों ने तीन युवकों पर गोलियां चलाईं।इसके बाद बदमाशों ने दो कारों के शीशे तोड़ दिए। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार बदमाशों ने नकाब पहन रखे थे। वहीं, कार के आगे की नंबर प्लेट को मोड़ दिया था। एसएसपी जम्मू जोगिंदर सिंह ने बुधवार को एक प्रेस वार्ता में बताया कि बदमाशों की शिनाख्त हो चुकी है। जल्द ही मुजरिमों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस का दावा: घटना गैंगवार नहीं, संपत्ति का विवादइसके साथ ही देर रात पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि फ्लाएं मंडाल में हुई घटना गैंगवार नहीं है। संपत्ति के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए झगडे को संगठित गैंगवार से जोड़ना गलत है।
विज्ञापन