फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: Now get X ray report of chest not in four hours, but in two minutes, through artificial intelligence sy

जम्मू: अब चार घंटे में नहीं दो मिनट में पाइए चेस्ट की एक्सरे रिपोर्ट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से मिल रही मदद

Fri, 30 Dec 2022 01:13 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 30 Dec 2022 01:13 PM IST
सार

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी में अस्पतालों के रेडियोलॉजिस्ट विभाग में एक साफ्टवेयर को इंस्टाल किया गया है जिसे संबंधित कंपनी द्वारा क्लाउड आधारित सूचनाओं के आधार पर डेढ़ से दो मिनट के भीतर चेस्ट के डिजिटल एक्सरे की रिपोर्ट मरीज को दी जा रही है।

विज्ञापन
Jammu: Now get X ray report of chest not in four hours, but in two minutes, through artificial intelligence sy
x ray - फोटो : istock

विस्तार

अब सरकारी अस्पतालों में मरीज को छाती एक्सरे की रिपोर्ट के लिए चार से पांच घंटे का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उसे एक्सरे करवाने के दो मिनट के भीतर ही रिपोर्ट दे दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी प्रणाली से चेस्ट के एक्सरे रिपोटिंग को सरल बनाया गया है। पायलट स्तर पर इस सुविधा के लिए गांधीनगर अस्पताल जम्मू, जिला ट्यूबर क्लोसिस केंद्र जम्मू और जिला अस्पताल रियासी में साफ्टवेयर प्रणाली को स्थापित किया गया है, जबकि जिला अस्पताल पुंछ और किश्तवाड़ में आगामी दिनों में इसे शुरू किया जा रहा है।

विज्ञापन


आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी में अस्पतालों के रेडियोलॉजिस्ट विभाग में एक साफ्टवेयर को इंस्टाल किया गया है जिसे संबंधित कंपनी द्वारा क्लाउड आधारित सूचनाओं के आधार पर डेढ़ से दो मिनट के भीतर चेस्ट के डिजिटल एक्सरे की रिपोर्ट मरीज को दी जा रही है। गांधीनगर अस्पताल में पिछले दो दिन में ऐसे 45 मरीजों को छाती के एक्सरे की रिपोर्ट दो मिनट के भीतर दे दी गई। इस रिपोर्ट में कंप्यूटर करीब तीस बीमारियों पर अपना चिकित्सा परामर्श देता है, जिसमें मानव गलती की कम संभावना रहती है। इसके साथ रिपोर्ट की बेहतर गुणवत्ता के साथ समय की बचत होती है। इसमें कंप्यूटर द्वारा दर्शायी जाने वाली बीमारी लक्षण संबंधी मामलों में आखिर में रेडियोलाजिस्ट से परामर्श लिया जाता है। 
विज्ञापन


इस अत्याधुनिक प्रणाली के विकसित होने से रेडियोलाजिस्ट डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे दूरदराज के इलाकों में मरीजों को अधिक लाभ मिलेगा। इसमें जिला स्तर पर ऐसी प्रणाली से दो मिनट में ही कंप्यूटरीकृत एक्सरे की रिपोर्ट मिलने से सामान्य फिजिशियन बेहतर चिकित्सा परामर्श दे सकेगा, जिससे मरीज का जल्द उपचार शुरू होगा। इस प्रणाली को डीप लर्निंग टेक्नोलॉजी भी कहा जाता है। स्वास्थ्य विभाग ने एक अन्य कंपनी से भी अनुबंध किया हुआ है जिनके रेडियोलाजिस्ट चार घंटे के भीतर एक्सरे की रिपोटिंग करके भेजते हैं। लेकिन अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी प्रणाली के विकसित होने से एक्सरे की रिपोर्टिंग जल्दी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डॉ. सलीम उल रहमान का कहना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी प्रणाली के विकसित होने से मरीजों का जल्दी उपचार शुरू हो सकेगा। इसे चरणबद्ध तरीके से अन्य जिला अस्पतालों में भी शुरू किया जाएगा। इसमें छाती के एक्सरे के बाद फ्रेक्चर आदि को भी शामिल किया जाएगा। गांधीनगर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीण योगराज का कहना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी प्रणाली से रोगी देखभाल प्रबंधन मजबूत और स्टीक होगा। अस्पताल में चेस्ट के एक्सरे के लिए मरीजों को यह सुविधा दी जा रही है। उन्हें मौके पर ही एक्सरे की रिपोर्ट साथ दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed