{"_id":"6399cbcc66d116522d017c1e","slug":"jammu-nhidcl-demolishes-three-government-structures-in-bhagwati-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: भगवती नगर में NHIDCL ने तीन सरकारी ढांचे गिराए, कनाल हेड फ्लाईओवर को होना है विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: भगवती नगर में NHIDCL ने तीन सरकारी ढांचे गिराए, कनाल हेड फ्लाईओवर को होना है विस्तार
Wed, 14 Dec 2022 06:42 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 14 Dec 2022 06:42 PM IST
सार
एनएचआईडीसीएल की ओर से बुधवार को चौथे तवी पुल (भगवती नगर) से कनाल हेड फ्लाईओवर तक 1.3 किलोमीटर फ्लाईओवर बनाने की प्रक्रिया में तीन सरकारी ढांचे गिरा दिए गए हैं।
विज्ञापन
Jammu
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू शहर में नेशनल हाई इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) की ओर से बुधवार को चौथे तवी पुल (भगवती नगर) से कनाल हेड फ्लाईओवर तक 1.3 किलोमीटर फ्लाईओवर बनाने की प्रक्रिया में तीन सरकारी ढांचे गिरा दिए गए हैं। पुलिसबल के साथ पहुंचे जेसीबी ने तवी पुल के साथ नगर निगम के सुलभ शौचालय, निगम के ही प्राइमरी हेल्थ सेंटर और पीडीपी के एक ढांचे को गिराया। वीरवार को तवी पुल के साथ सटी कुछ दुकानों के साथ पीडीपी के क्वार्टरों पर बुलडोजर चलाने की योजना है।
विज्ञापन
एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों की टीम पुलिस बल के साथ बुधवार दोपहर को तवी पुल भगवती नगर पर पहुंची और सरकारी ढांचे गिराने का काम शुरू किया। चूंकि पहले दिन गिराए गए ढांचे सभी सरकारी थे इसलिए कोई विरोध नहीं हुआ। यातायात को दुरुस्त बनाने के लिए चौथ तवी पुल से कनाल हेड स्थित नवनिर्मित फ्लाईओवर को एक अन्य फ्लाईओवर से जोड़ा जाना है। इससे चौथे पुल से आने वाले वाहन सीधे नए फ्लाईओवर से अखनूर रोड से जुड़ जाएंगे। जिससे भगवती नगर, कनाल रोड और आसपास के क्षेत्रों में यातायात में राहत मिलेगी।
विज्ञापन