फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu news,water sports in 31 agust ranjeet sagar lake, meeting,

रंजीत सागर झील में 31 से होंगे वाटर स्पोर्ट्स

विज्ञापन
jammu news,water sports in 31 agust ranjeet sagar lake, meeting,
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बुनियादी ढांचे को विकसित किया जा रहा है। प्रदेश में उभरते एथलीटों और खिलाड़ियों को उचित प्रशक्षिण और मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में यूटी के युवाओं की अधिक भागीदारी को सुनिश्चित बनाया जाएगा। यह बात शुक्रवार को युवा सेवा एवं खेल विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कामकाज की समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने कही। उन्होंने रंजीत सागर झील में 31 अगस्त से शुरू हो रही वाटर स्पोर्ट्स के लिए उपकरण ऑडिट पूरा करने और इन खेलों में युवाओं का प्रशिक्षण शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बताया कि 2020-21 में विभाग ने 6.27 लाख युवाओं तक पहुंच कर उन्हें विभिन्न खेल गतिविधियों से जोड़ा। स्नो स्कीइंग प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू किए गए और 30 वर्ष के अंतराल के बाद ट्रेकिंग गतिविधियों को गति दी गई। जम्मू, डोडा और श्रीनगर में एक-एक शूटिंग रेंज स्थापित किए गए हैं। विभाग ने युवाओं में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सहायक मशीनरी के साथ 100 जोड़ी स्की की खरीद के साथ जिलों में 500 टीटी टेबल और 100 क्रिकेट मैट भी वितरित किए गए हैं। प्रधानमंत्री विकास पैकेज के तहत हीरानगर, कठुआ में एक बहुउद्देशीय स्टेडियम का 58.60 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

-
पंचायतों में चार खेल आयोजित होंगे
मुख्य सचिव को बताया गया कि चालू वित्त वर्ष के दौरान विभाग दारा सभी पंचायतों में क्रिकेट, वालीबाल, कबड्डी और खो-खो में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके लिए एथलीटों और खिला ड़ियों का ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो चुका है। इसके अलावा स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से उपयुक्त कोचिंग और प्रशिक्षण सुविधाओं के साथ राष्ट्रीय स्कूल खेलों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed