फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu news: The condition of the co-pilot of the crashed Dhruv helicopter is critical

जम्मूः दुर्घटनाग्रस्त ध्रुव हेलीकॉप्टर के सह-पायलट की हालत गंभीर

Wed, 27 Jan 2021 01:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 27 Jan 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Jammu news: The condition of the co-pilot of the crashed Dhruv helicopter is critical
ध्रुव हेलीकॉप्टर file pic

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर ध्रुव के सह-पायलट की हालत गंभीर बनी हुई है। उत्तरी कमान के प्रवक्ता ने कहा कि सह-पायलट कैप्टन अंजनी कुमार सिंह की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि कठुआ में लखनपुर से सटे सैन्य क्षेत्र में सेना का ध्रुव हेलिकॉप्टर सोमवार की शाम क्रैश हो गया था। हादसे में लेफ्टिनेंट कर्नल की मौत हो गई थी। कैप्टन रैंक के दूसरे पायलट की हालत भी नाजुक बनी हुई है। दोनों को पठानकोट सैन्य अस्पताल शिफ्ट किया गया था, जहां 36 वर्षीय लेफ्टिनेंट कर्नल ऋषभ शर्मा को मृत घोषित कर दिया गया। हेलिकॉप्टर ने पठानकोट के मामून कैंट से उड़ान भरी थी। लखनपुर पहुंचते ही हेलिकॉप्टर तकनीकी खराबी के चलते सेना के बसोहली ब्रिगेड क्षेत्र में बिजली तार से टकराकर पेड़ों पर जा गिरा। इससे हेलिकॉप्टर में आग लग गई।
विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार, हेलिकॉप्टर ने रूटीन पेट्रोलिंग के लिए पठानकोट के मामून कैंट से उड़ान भरी थी। शाम सात बजे के बाद लखनपुर के नजदीक इसमें तकनीकी खराबी आ गई। बताया जा रहा है कि पायलटों ने हेलिकॉप्टर की सैन्य क्षेत्र में लैंडिंग कराने का प्रयास किया, लेकिन यह लैंडिंग सफल नहीं हो पाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चॉपर बिजली की हाई ट्रांसमिशन लाइन के तार से टकराता हुआ सफेदे (युकेलिप्टस) के पेड़ों के बीच जा गिरा। इसके बाद चॉपर ने आग पकड़ ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सैन्य क्षेत्र होने के चलते फौरन रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। हेलिकॉप्टर में सवार पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पठानकोट सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में लेफ्टिनेंट कर्नल ऋषभ को मृत घोषित कर दिया गया। घटना स्थल पर पहुंचे एसएसपी कठुआ डॉ. शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि शाम सवा सात बजे के लगभग सेना की बसोहली ब्रिगेड में ध्रुव चॉपर क्रैश हो गया। प्राथमिक तौर पर इसका कारण तकनीकी खराबी माना जा रहा है। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed