फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu news

Jammu News: विद्वानों को डॉक्टरेट के बाद उपलब्ध अवसरों के बारे में जागरूक किया

विज्ञापन
jammu news
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के नेहरू हॉल बॉयज हास्टल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप एक संवाद सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, द्वारका, नई दिल्ली के संकाय सदस्य प्रो. प्रसन्नांशु ने हॉस्टल के विद्वानों के साथ चर्चा की। विद्वानों को डॉक्टरेट के बाद उनके लिए उपलब्ध अवसरों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

प्रो. प्रसन्नांशु ने शोध और शोध पद्धति के महत्व पर जोर दिया। सफल अकादमिक कॅरिअर में अच्छा प्रकाशन रिकॉर्ड, अनुभव और साहित्य में सक्रियता की आवश्यकता पर बल दिया। विद्वानों को खुले दिमाग के साथ कार्य संस्कृति अपनाने के महत्व पर जोर दिया, जिससे राष्ट्र के शैक्षणिक और सामाजिक विकास में योगदान मिलेगा। इस दौरान विद्वानों ने कई प्रश्न पूछे। सत्र हॉस्टल के वार्डन डॉ. जोगिंदर सिंह और रेजिडेंट वार्डन डॉ. पीपी सिंह ने विषय पर अपनी बात रखी। जम्मू विश्वविद्यालय के विधि विभाग के छात्र और सीमा कल्याण संगठन के अध्यक्ष अविनाश चौधरी ने भी नशीली दवाओं के दुरुपयोग और इससे निपटने में शिक्षाविदों की भूमिका पर अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed