फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu news, crime, incroachment stone nelting

अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम टीम और पुलिस पर पथराव, वाहन तोड़े

विज्ञापन
Jammu news, crime, incroachment stone nelting
बठिंडी चौक के पास अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की जेसीबी को तोड़ा गया। - फोटो : SHRINAGAR
जम्मू। सुंजवां में अवैध रूप से बने एक कामर्शियल भवन को गिराने पहुंची नगर निगम की टीम और पुलिस पर स्थानीय लोगों ने पथराव किया। इससे दो जेसीबी चालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को जीएमसी में भर्ती करवाया गया है। वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। जैैसे ही शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे टीम अतिक्रमण हटाने लगी तो लोग उलझ पड़े। अतिक्रमणकारियों ने पथराव शुरू कर दिया। टीम के सदस्यों ने भागकर जान बचाई। बाद में टीम अतिक्रमण हटाए बिना लौट आई। पुलिस ने हालात बेकाबू होते देख, लोगाें को रोकने के लिए कार्रवाई की। हाथापाई भी हुई। नगर निगम के अनुसार यहां पर अवैध रूप से कामर्शियल भवन बनाया गया है। इसकी अनुमति नगर निगम से नहीं ली गई है। ऐसे में इसे गिराया जाना है।
विज्ञापन

----------
लोग बोले-बिना सूचित किए पहुंच गई टीम, की नारेबाजी
स्थानीय लोगों ने नगर निगम की कार्रवाई का विरोध किया। लोगों का कहना है कि नगर निगम की टीम बिना सूचना दिए तोड़फोड़ करने पहुंची है। भवन निर्माण पर लाखों रुपये खर्च हुए हैं। नगर निगम इस तरह से कार्रवाई नहीं कर सकता। ग्रामीणों ने एकत्रित होकर नगर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान टायर जलाकर नारेबाजी की। कहा कि अकसर लोगों को परेशान करने के लिए नगर निगम इस तरह का अभियान चला रहा है। नगर निगम की कार्रवाई का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। पुलिस के अनुसार लोग सुबह साढ़े छह बजे बजे से पहले एकत्रित हुए थे। सुबह आठ बजे तक प्रदर्शन करते रहे। बाद में पुलिस के समझाने के बाद प्रदर्शन हटाया।
विज्ञापन

---
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान लोग एकत्रित हो गए और पथराव किया। टीम को जान बचाकर वापस लौटना पड़ा है। दो जेसीबी चालकों को गंभीर रूप से चोटें आई हैं, जिन्हें जीएमसी में भर्ती करवाया गया है। यह इमारत अवैध रूप से बनाई गई है, जिसे हटाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेश गुप्ता, मुख्य खिलाफ वर्जी अधिकारी, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed