{"_id":"0c5b14862e83430a15d95ded3e657ce5","slug":"jammu-nagar-nigam-election-expected-in-september-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सितंबर में हो सकते हैं नगर निगम चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सितंबर में हो सकते हैं नगर निगम चुनाव
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 21 Apr 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव की तिथियों की चाहे अभी तक घोषणा नहीं हुई है, पर अंदरखाते सियासी दलों के अलावा मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय की ओर से चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है। जम्मू नगर निगम और श्रीनगर नगर निगम समेत अन्य स्थानीय निकायों के चुनाव सितंबर अक्तूबर में करवाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम को मतदाता सूचियों में संशोधन कर नये सिरे से मतदाता सूचियों को तैयार करने के कहा गया है। अगस्त महीने तक मतदाता सूचियां नये सिरे से तैयार हो जाएंगी।
विज्ञापन
अगस्त महीने में श्री अमरनाथ यात्रा भी संपन्न हो जाएगी और मौसम भी साफ रहेगा। सर्दियों से पहले चुनाव करवाने के लिए सितंबर-अक्तूबर महीने ही सबसे बेहतर हैं। सियासी दलों में भी वार्ड स्तर पर अंदरखाते हलचल शुरू हो चुकी है। संभावित उम्मीदवारों ने लोगों से मिलने-जुलने का काम शुरू करने के अलावा पार्टी स्तर पर भी दौड़-धूप शुरू की हुई है।
विज्ञापन
जम्मू नगर निगम की चुनाव विंग की अधिकारी सवीता कुमारी का कहना है कि फिलहाल नगर निगम चुनाव विंग गुरुद्वारा चुनाव की तैयारी में जुटा हुआ है। इसके बाद नगर निगम की मतदाता सूचियों को दुरुस्त कर नये सिरे से तैयार करने का काम तेजी से किया जाएगा।