{"_id":"647079e47c7169a86b092e03","slug":"jammu-munshi-accused-of-trying-to-strangle-woman-spo-orders-for-inquiry-issued-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: मुंशी पर महिला SPO का गला दबा मारने की कोशिश का आरोप, जांच के आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: मुंशी पर महिला SPO का गला दबा मारने की कोशिश का आरोप, जांच के आदेश जारी
Fri, 26 May 2023 02:50 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 26 May 2023 02:50 PM IST
सार
घरोटा थाने में तैनात एक महिला एसपीओ ने अपने ही थाने के मुंशी पर गला दबाकर मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस
- फोटो : PTI (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू के दोमाना क्षेत्र के घरोटा थाने में तैनात एक महिला एसपीओ ने अपने ही थाने के मुंशी पर गला दबाकर मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। जीएमसी में उपचाराधीन एसपीओ सुकंदया देवी ने आरोप लगाया कि बुधवार को घरोटा थाने में वह ड्यूटी पर थी। यहां मुंशी मोहम्मद इब्राहिम ने गला दबाया, जिससे वह बेहोश हो गई। उधर, मामला सामने आने पर एसपी ग्रामीण राहुल चाढ़क ने एसडीपीओ अखनूर को जांच के आदेश दिए हैं।
फोन आया, मां बेहोश पड़ी है- बेटा नरेश
अस्पताल में पहुंचे एसपीओ के बेटे नरेश कुमार बताया कि बुधवार शाम 6 बजे पुलिस कर्मियों का फोन आया कि उनकी मां बेहोश पड़ी है। अस्पताल पहुंचने पर मां ने बताया कि थाने के मुंशी ने गला दबा जान से मारने की कोशिश की। कुछ दिन पहले भी मुंशी ने दुर्व्यवहार किया था। नरेश ने बताया कि 2014 में पिता हरबंस लाल की खौड़ पुलिस थाने में मौत हो गई थी।
उन्होंने पुलिस पर केस दर्ज करवाया था। उचित करवाई न होने पर हाईकोर्ट में पुलिस पर याचिका दायर की थी। हालांकि, पुलिस ने मेरी मां और उसे पुलिस में नौकरी का वादा किया था। 2014 में केवल मां को ही एसपीओ की नौकरी दी गई थी। तब से मां घरोटा थाने में तैनात है।
विज्ञापन
एसएचओ बोले- मुंशी पर झूठे आरोप लगा रही एसपीओ
एसएचओ घरोटा जोगिंदर सिंह चिब ने कहा कि महिला एसपीओ झूठ बोल रही है। वह ड्यूटी से बचने के लिए बार-बार सेहत ठीक न होने की बात कहती है। वह मुंशी पर झूठे आरोप लगा रही है। थाने के सभी सीसीटीवी फुटेज में देखा है। अन्य पुलिस कर्मचारियों और वहां उस समय तैनात लोगों से भी बात की है। किसी ने भी इस वारदात को नहीं देखा है।
एसडीपीओ को निष्पक्ष जांच को कहा है- एसपी
उधर, एसपी ग्रामीण राहुल चाढ़क से मामले को लेकर पूछा तो उनका कहना था कि एसडीपीओ अखनूर मोहन लाल शर्मा को निष्पक्ष जांच के आदेश जारी किए हैं। जांच के बाद कार्रवाई होगी। वहीं, एसडीपीओ अखनूर मोहन लाल शर्मा से बात करने के लिए दो बार फोन किया पर उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।