{"_id":"67c8c0d612fb1f2421018f5b","slug":"jammu-municipal-corporation-encrochment-drieve-jammu-news-c-10-lko1027-559594-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: तीन रेहड़ियां और एक टेंपो सामान जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: तीन रेहड़ियां और एक टेंपो सामान जब्त
विज्ञापन
नगर निगम ने अंबफला से जानीपुर तक चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
फुटपाथ पर सामान न बेचने की दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का अभियान जारी है। बुधवार को टीम ने अंबफला से लेकर जानीपुर तक कार्रवाई की। इस दौरान तीन रेहड़ियां और फुटपाथ पर रखा एक टेंपो सामान जब्त किया है। साथ ही दुकानदारों व अन्य को फुटपाथ पर सामान नहीं बेचने की चेतावनी दी है।
निगम की टीमें दोपहर 12 बजे पहुंची और कार्रवाई आरंभ की। इस दौरान पुलिस की मौजूदगी में अंबफला से लेकर जानीपुर तक कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा। सड़क पर सामान बेचने व अवैध रूप से चल रहीं तीन रेहड़ियां और फुटपाथ पर रखा गया एक टेंपो सामान जब्त किया गया है।
नगर निगम के अनुसार सड़क किनारे लग रहीं रेहड़ियों से यातायात बाधित हो रहा है। इसके अलावा फुटपाथ पर सामान होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी आ रही है। अभियान आयुक्त डाॅ. देवांश यादव के निर्देश पर चलाया गया।
विज्ञापन
टीम के अनुसार नगर निगम की ओर से फुटपाथ पर सामान न बेचने की चेतावनी भी दी गई है। इसके बावजूद भी निर्देशों की अवहेलना हो रही है। अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।