{"_id":"5be48505bdec2269360cb7f5","slug":"jammu-municipal-corporation-elections-for-mayor-and-deputy-mayor-will-be-held-on-november-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेयर-डिप्टी मेयर के चुनाव 15 को, कल तक नामांकन पत्र भरे जा सकेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर-डिप्टी मेयर के चुनाव 15 को, कल तक नामांकन पत्र भरे जा सकेंगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 09 Nov 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम जम्मू के मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव 15 नवंबर को होंगे। इसके लिए नामांकन 10 नवंबर तक किए जा सकते हैं। निगम आयुक्त ने 15 नवंबर को सुबह 10 बजे काउंसिलरों की पहली जनरल हाउस मीटिंग बुलाई है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
निगम आयुक्त की ओर से जारी आदेश के अनुसार मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए उम्मीदवार निगम सचिव कार्यालय में 10 नवंबर को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक नामांकन पत्र जमा कर सकते हैं।
यदि मेयर तथा डिप्टी मेयर पद के लिए भाजपा के अलावा अन्य किसी ने दावा किया तो 15 को चुनाव हो सकता है। नगर निगम जम्मू के कुल 75 वार्डों में भाजपा को 43 का पूर्ण बहुमत मिला है। जबकि कांग्रेस 14 और निर्दलीय 18 के आंकड़े पर रहे हैं।
विज्ञापन
मेयर पद के लिए 38 का आंकड़ा जुटाना है। भाजपा को पूर्ण बहुमत होने से उसका मेयर और डिप्टी मेयर निर्विरोध बनना लगभग तय है। हालांकि जादुई आंकड़े का दावा करने वाला कोई निर्दलीय या अन्य पार्टी का काउंसिलर दावा कर सकता है।

लेकिन नामांकन की आखिरी तिथि पर पर्चों की संख्या से सब कुछ साफ हो जाएगा। अगर इसमें मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए सिर्फ दो ही नामांकन आते हैं, तो चुनाव निर्विरोध हो जाएगा। निगम के असेंबली हाल में मरम्मत कार्य मुकम्मल कर लिए गए हैं। इसमें स्थापित प्रत्येक सोफे पर तीन-तीन काउंसिलरों के बैठने की व्यवस्था रहेगी।